सफाईकर्मियों ने पालिका में किया प्रदर्शन
ठेके पर रखे गए सफाईकमियों ने बुधवार को नगरपालिका परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उन्हें ठेका प्रथा पर रखा गया था लेकिन अब हटाया जा रहा है। बीते दिनों इस मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप हुआ जिसके चलते उनकी नौकरी पर आफत आ गई है। कहा कि कर्मचारियों की भर्ती में कभी भ्रष्टाचार के तो कभी हर माह वसूली के आरोप लगाए गए। इन सब की जांच होनी चाहिए लेकिन किसी भी कर्मचारी को न हटाया जाए।
मुजफ्फरनगर, टीम जागरण। ठेके पर रखे गए सफाईकमियों ने बुधवार को नगरपालिका परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उन्हें ठेका प्रथा पर रखा गया था, लेकिन अब हटाया जा रहा है। बीते दिनों इस मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप हुआ, जिसके चलते उनकी नौकरी पर आफत आ गई है। कहा कि कर्मचारियों की भर्ती में कभी भ्रष्टाचार के तो कभी हर माह वसूली के आरोप लगाए गए। इन सब की जांच होनी चाहिए, लेकिन किसी भी कर्मचारी को न हटाया जाए। यदि जेम पोर्टल से सफाईकर्मियों को रखा जाए तो पूर्व में रखे गए सभी को इसमें शामिल किया जाए। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए ऐलान किया कि इस मामले में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल का घेराव किया जाएगा। इसे लिए वह पालिका से रवाना हुए, लेकिन गेट पर उन्हें सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री सोनू ने रोक लिया। कहा कि इस बारे में पहले प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करेंगे। घटतौली को लेकर देवबंद शुगर मिल के गन्ना तौल केंद्र पर हंगामा, तौल बंद
मुजफ्फरनगर, टीम जागरण। चरथावल कस्बे में स्थित देवबंद शुगर मिल के पश्चिम गन्ना तौल केंद्र पर घटतौली का आरोप लगाकर हंगामा करते हुए किसानों ने बुधवार को तौल बंद करा दिया। गन्ना समिति के डिप्टी विनोद कुमार ने गन्ना तौल केंद्र की बांट रखकर जांच की और तौल क्लर्क को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कस्बे के किसान इसरार त्यागी, नासिर, विनोद, ताजीम, रियासत, सरताज व महराज आदि का आरोप है कि धर्मकांटे पर गन्ना बोगी के तौल व शुगर मिल के तौल केंद्र पर वजन में 60 किलो से 90 किलो का अंतर आ रहा है। कांटा सही करने के लिए कहने पर तौल क्लर्क किसानों से दुर्व्यवहार करता है। जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी के निर्देश पर गन्ना समिति रोहाना कला के डिप्टी विनोद कुमार ने गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचकर तौल केंद्र की जांच की। विनोद कुमार का कहना है कि किसानों की शिकायत पर कांटे पर बांट रखकर जांच की गयी। जांच में तौल केंद्र पर कोई घटतौली नहीं मिली। धर्मकांटा व तौल केंद्र के तौल में अंतर जरूर है, लेकिन वह शिकायत मिल के कांटे में न होकर धर्मकांटे में है। धर्मकांटे की विभाग से जांच होनी चाहिए।