Move to Jagran APP

चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर किया नमन

किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 33वीं पुण्यतिथि पर भाजपा रालोद व सपा कार्यकताओं ने चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत शत नमन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 08:00 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 08:00 PM (IST)
चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर किया नमन
चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर किया नमन

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 33वीं पुण्यतिथि पर भाजपा, रालोद व सपा कार्यकताओं ने चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत शत नमन किया। भाजपा के अमित राठी, आदेश कुमार, अंकित कुमार रालोद के डा. अमित ठाकरान, मनोज राठी व सपा के सपा के रजनीश यादव शुक्रवार की सुबह कस्बे के चौधरी चरण सिंह चौक पर पहुंचे और सादगी के बीच बगैर जयघोष के चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत शत नमन किया गया। इसके बाद भाकियू के विकास कुमार व उदयवीर सिंह, ग्राम सुधार सेवा समिति के अध्यक्ष मा. ऋषिपाल सिंह तथा शांति कुंज के डा. ओमपाल सिंह ने भी पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शत शत नमन किया। उधर, जनता इंटर कालेज भोपा स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कस्बा भोकहेड़ी भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के रामकुमार शर्मा, गांव खाईखेड़ा में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के रविद्र बेनिवाल, बेहडा सादात में डा. दिनेश धीमान ने चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.