Move to Jagran APP

भोपा-मोरना में धूमधाम से मनाई दीपावली

भोपा-मोरना भोकरहेड़ी कस्बे में दीपावली महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। ग्रामीणों ने एक दूसरे के घर जाकर मिठाई देकर दीपावली की बधाई दी। इस दौरान भाजपाइयों ने शहीदों के नाम एक-एक दीया भी जलाया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 07:25 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 07:25 PM (IST)
भोपा-मोरना में धूमधाम से मनाई दीपावली
भोपा-मोरना में धूमधाम से मनाई दीपावली

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भोपा-मोरना भोकरहेड़ी कस्बे में दीपावली महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। ग्रामीणों ने एक दूसरे के घर जाकर मिठाई देकर दीपावली की बधाई दी। इस दौरान भाजपाइयों ने शहीदों के नाम एक-एक दीया भी जलाया।

prime article banner

दीपावली पर महिलाओं ने व्रत रखकर सुबह गांव में भूमिया खेड़ा की विधि-विधान से पूजा अर्चना की तथा इसके बाद खेतों में स्थापित अपने अपने कुल देवताओं को पूजन किया। लड़कियों ने घरों में एक से बढ़कर एक रंगोली भी सजाई। सीओ भोपा सोमेंद्र नेगी, थानाध्यक्ष भोपा सूबे सिंह यादव व ककरौली थानाध्यक्ष मुकेश सोलंकी सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। इसके बाद भोपा थाने पर सभी पुलिस कर्मियों को दीपावली महोत्सव के दौरान सामूहिक भोजन कराया गया।

भाजपाइयों ने जलाया शहीदों के नाम एक-एक दीया

भाजपा प्रदेश नमामि गंगे के प्रदेश सह-संयोजक डा. वीरपाल निर्वाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित राठी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक रामकुमार शर्मा, आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री, किसान प्रकोष्ठ के ब्रजवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष वीरपाल सहरावत, सतनाम बंजारा, दिनेश सैनी, रविद्र बेनिवाल, योगेश गुर्जर, डा. दिनेश धीमान प जिला पंचायत सदस्य नजर सिंह आदि ने दीपावली महोत्सव के दौरान शहीदों के नाम से भी एक-एक दीया जलाया। छापा मारकर जब्त किए लाखों के पटाखे

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने पटाखों की ब्रिकी पर रोक लगा रखी है। उसके बाद भी नगर से लेकर देहात में पटाखों की ब्रिकी की गई। इस खेल में पुलिस की मिली-भगत शामिल रही है। मंसूरपुर में पुलिस ने दो स्थानों पर छापे मारकर लाखों रूपये की कीमत के पटाखे जब्त किए है।

मंसूरपुर थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि मिल रोड व सोंटा मोड़ के समीप दो अलग-अलग स्थानों पर अस्थायी स्टाल लगाकर अवैध रूप से पटाखों की बिक्री करने की सूचना पर उपनिरीक्षक मशकूर अली और भगवती प्रसाद दबिश दी। यहां पुलिस को देखकर विक्रेता और ग्राहक भाग खड़े हुए। पुलिस ने दोनों स्थानों से भारी संख्या में अवैध पटाखे बरामद किए हैं। जिनकी कीमत लाखों रुपये हैं। अवैध रूप से पटाखा बेचने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, खतौली क्षेत्र में होली चोक, जानसठ रोड समेत कई स्थानों पर अवैध रूप से पटाखों की ब्रिकी की गई है। जिसे रोकने में पुलिस नाकाम रही है। बताते हैं कि पुलिस की मिली-भगत से नगर में पटाखों की ब्रिकी की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.