विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सैनिक परिवार की तीसरी पीढ़ी के होनहार के कांधों पर सजा कैप्टन का तमगा, पिता भी रहे हैं सेना में कैप्टन 

By Rohitash Verma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 11 Oct 2026 05:39 PM (IST)

भोकरहेड़ी के अभिषेक सहरावत को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट से कैप्टन के पद पर पदोन्नति मिली है, जिससे क्षेत्र में ...और पढ़ें

महू में आयोजित पिपिंग सेरेमनी में अभिषेक सहरावत को कैप्टन का क्राउन पहनाते सेना के अधिकारी और माता सुनीता सहरावत। सौ.स्वजन

महू में आयोजित पिपिंग सेरेमनी में अभिषेक सहरावत को कैप्टन का क्राउन पहनाते सेना के अधिकारी और माता सुनीता सहरावत। सौ.स्वजन

HighLights

  1. अभिषेक सहरावत को भारतीय सेना में कैप्टन पदोन्नति मिली।

  2. उनका परिवार तीन पीढ़ियों से भारतीय सेना से जुड़ा है।

  3. मध्य प्रदेश के महू शहर में पिपिंग सेरेमनी आयोजित हुई।

संवाद सूत्र, जागरण. भोपा (मुजफ्फरनगर)। कस्बा भोकरहेड़ी के युवा अभिषेक सहरावत के लेफ्टिनेंट से कैप्टन बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। किसान एवं सैनिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिषेक की उपलब्धि पर स्वजन, गणमान्य व्यक्ति और क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है। उनके परिवार की तीन पीढ़ियों का भारतीय सेना से जुड़ाव रहा है।

कस्बे के मोहल्ला नेहरू चौक निवासी कैप्टन अनिल सहरावत के पुत्र अभिषेक को भारतीय सेना में कैप्टन पद पर पदोन्नति मिली है। रविवार को मध्य प्रदेश के महू में आयोजित पिपिंग सेरेमनी में सेना के अधिकारियों और उनकी माता सुनीता सहरावत ने उन्हें कैप्टन का क्राउन पहनाया। अभिषेक पिछले वर्ष सितंबर में लेफ्टिनेंट बने थे। अब कैप्टन बनने पर परिवार में उत्सव का माहौल है।

उनके पिता कैप्टन अनिल सहरावत सेना में सेवाएं दे चुके हैं, जबकि दादा राजवीर सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं। अभिषेक की सफलता से माता सुनीता सहरावत, बहन यशस्वी सहरावत और दादी सतवीरी विशेष रूप से खुश हैं। चेयरपर्सन सरला देवी, पूर्व चेयरमैन मदनपाल सिंह, कैप्टन ज्ञानेंद्र सिंह, राजेश कुमार ने बधाई दी है।