Move to Jagran APP

मोदी-योगी राज में जन-जन दुखी : अतुल

मुजफ्फरनगर : सपा छात्रसभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान के नेतृत्व में पहुंची सामाजिक न्याय ए

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 11:04 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 11:04 PM (IST)
मोदी-योगी राज में जन-जन दुखी : अतुल
मोदी-योगी राज में जन-जन दुखी : अतुल

मुजफ्फरनगर : सपा छात्रसभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान के नेतृत्व में पहुंची सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ साइकिल यात्रा का शहर में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार न्यायतंत्र का गला घोंट रही है। इसका असर लोकतंत्र पर पड़ रहा है। मोदी और योगी राज में जन-जन दुखी है। जनता आगामी लोकसभा चुनाव में अपना फैसला सुनाएगी।

loksabha election banner

जनपद के लालूखेड़ी, बघरा, पीनना में सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे सपा छात्रसभा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अतुल प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में हर वर्ग बेहाल है। तानाशाह बनकर जन विरोधी फैसले लिए जा रहे हैं। सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है। डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। केंद्र सरकार राहत देने के बजाए ध्यान भटकाने पर लगी है। प्रदेश में जंगलराज है। किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल सका है। शुगर मिलें और सरकार मिलकर उत्पीड़न कर रही हैं। सत्ता परिवर्तन का समय आ गया है, जिसके लिए देशवासी तैयार हैं। यात्रा का स्वागत के दौरान सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरुप, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, जिला महासचिच जिया चौधरी, राकेश शर्मा, काजी अरशद, हाजी लियाकत, नीधीश गर्ग, नासिर राणा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.