ब्राह्मण कर रहे सतचंडी अनुष्ठान
शाकुंभरी देवी मंदिर में चल रहे अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। फलौदा स्थित मंदिर परिसर में नवरात्र की शुरुआत से ही माता का गुणगान चल रहा है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 06:08 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 06:08 PM (IST)
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। शाकुंभरी देवी मंदिर में चल रहे अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। फलौदा स्थित मंदिर परिसर में नवरात्र की शुरुआत से ही माता का गुणगान चल रहा है। पंडित विकुल शास्त्री ने बताया कि बाहर से आए विद्वान ब्राह्मणों द्वारा सतचंडी अनुष्ठान किया जा रहा है। इसमें आचार्य पंडित कमल कांत, कुलदीप, आशु, आचार्य अरुण ने वेद मंत्रों का उच्चारण कर आहुति दी। रोजाना कन्या और देवी पूजन विधि विधान से किया जा रहा है। इसमें रजनीश त्यागी यजमान हैं। बताया कि अनुष्ठान के चलते मंदिर में सुबह-शाम श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें