भाकियू हरिद्वार से दिल्ली तक निकालेगी किसान पदयात्रा
बरला में भाकियू की पंचायत में किसानों से संगठित होने का आह्वान। 23 सितंबर को किसान पदयात्रा में अधिक संख्या में पहुंचकर ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
छपार (मुजफ्फरनगर) : बरला में आयोजित भाकियू की पंचायत में गौरव टिकैत ने किसानों से जाति-धर्म का भेदभाव छोड़कर संगठित होने और अगामी 23 सितंबर को किसान पदयात्रा में अधिक संख्या में पहुंचकर ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
बरला गांव में रविवार को भाकियू उपाध्यक्ष राज सिंह त्यागी के आवास पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि गौरव टिकेत ने कहा कि सभी किसान जात-पात का भेदभाव छोड़कर संगठित हो जाएं। केंद्र सरकार ने किसानों से किए वादे पूरे नहीं किए और दस वर्ष पुराने ट्रैक्टरों को प्रतिबंधित कर दिया। प्रदेश में थानों की स्थिति खराब है। भाजपा ने किसानों का मुनाफा दोगुना करने का वादा किया था। जब तक राजनेताओं के धंधों पर चोट नहीं होगी, वे किसानों की नहीं सुनेंगे। आगामी 23 सितंबर को किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू हरिद्वार से दिल्ली तक पैदल यात्रा निकालेगी। यात्रा किसानों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है, जिसमें पांच लाख से अधिक किसान भाग लेंगे। उन्होंने 23 सितंबर को कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भूराहेड़ी-बॉर्डर पर पहुंचकर किसान यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। अशोक बालियान, मंडल महासचिव नवीन राठी, पवन राठी, अजय त्यागी, मंगता, योगेंद्र ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अय्यूब मार्शल, परमात्मा शरण त्यागी, मांगेराम त्यागी, शुभम बरला, अनिल त्यागी, ऋतूपूर्ण आर्य, मनीष प्रधान, प्रताप ¨सह, आशीष, मुसर्रफ त्यागी व अंकित चौधरी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता सरदार कुलदीप ¨सह ने की व संचालन धीरज त्यागी ने किया।