भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मुजफ्फरनगर से लखनऊ के लिए हुए रवाना Muzaffarnagar News
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह प्रदेश सरकार के हेलीकॉप्टर द्वारा मंगलवार की सुबह लखनऊ के लिए रवाना हो गए। सोमवार को मुजफ्फरनगर में उनकी अंगुली कट गई थी।
By Prem BhattEdited By: Published: Tue, 13 Aug 2019 11:14 AM (IST)Updated: Tue, 13 Aug 2019 11:14 AM (IST)
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को लेने प्रदेश सरकार का हेलीकॉप्टर मंगलवार की सुबह ही मुज़फ्फरनगर पहुंच गया। हेलीकॉप्टर को यहां पुलिस लाइन में उतारा गया। इस दौरान तमाम प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा विधायक और अन्य पदाधिकारी भी पुलिस लाइन में मौजूद रहे। करीब 10.30 बजे हेलीकॉप्टर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गया। गौरतलब है कि सोमवार को मुजफ्फरनगर में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के दौरान उनके दाएं हाथ की दो पोर से कटी कनिष्ठा अंगुली बुरी तरह कुचल गई थी। कटी हुई अंगुली अस्पताल तक लेकर जाने के बावजूद उसे जोड़ पाना संभव नहीं हो पाया। बची हुई अंगुली की दो घंटे तक सर्जरी चली थी।
इस तरह हुआ था हादसा
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सोमवार को जनपद में पहुंचने पर स्वतंत्र देव सिंह का जगह-जगह स्वागत चल रहा था। सर्कुरल रोड पर आवास विकास कालोनी के बाहर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। स्वागत वाहन से नीचे उतरने के दौरान उनकी कनिष्ठा अंगुली डीसीएम के डाले में फंस गई थी। बेकाबू कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की के चलते वह अंगुली नहीं निकाल पाए। पीछे से धक्का लगने पर अंगुली अंगूठी समेत कटकर गिर गई। उनका हाथ लहूलुहान हो गया। कटकर गिरी हुई अंगुली साथ लेकर उन्हें सकरुलर रोड स्थित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरीश के यहां ले जाया गया, जहां से उन्हें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश जैन के वर्धमान हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। डॉ. मुकेश जैन की टीम ने उनकी सर्जरी की। डीएम सेल्वा कुमारी जे. और एसएसपी अभिषेक यादव भी हॉस्पिटल पहुंच गए थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें