Move to Jagran APP

हैदराबाद पुलिस ने किया सरहानीय काम: विक्रम सैनी

भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने हैदराबाद दुष्कर्म कांड के चारों आरोपितों को तेलंगाना पुलिस द्वारा मार गिराने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जो पूरा भारत देश चाहता था वह काम को हैदराबाद पुलिस ने किया। ऐसे जघन्य कांड करने वाले दरिदों यही सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा घिनौना अपराध करने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 12:25 AM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 12:25 AM (IST)
हैदराबाद पुलिस ने किया सरहानीय काम: विक्रम सैनी
हैदराबाद पुलिस ने किया सरहानीय काम: विक्रम सैनी

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने हैदराबाद दुष्कर्म कांड के चारों आरोपितों के एनकाउंटर में मारे जाने का समर्थन किया है। कहा कि जो पूरा भारत चाहता था वह काम हैदराबाद पुलिस ने किया। ऐसे जघन्य कांड के दरिदों को यही सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा घिनौना अपराध करने की हिम्मत न जुटा सके।

loksabha election banner

भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि बेटी से दरिदगी की घटना से देशभर में आक्रोश था। चारों आरोपितों के ढेर होने से बेटी को न्याय मिला है। कहा कि पुलिस ने आरोपितों को उसी जगह ढेर किया, जहां उन्होंने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की थी। दरिदों की यही सजा होनी चाहिए और इसका कानून भी बनना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.