कमल संदेश पदयात्रा में दी योजनाओं की जानकारी
बुढ़ाना : केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं ने म
बुढ़ाना : केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भी भाजपा कमल संदेश पदयात्रा निकाली। विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर भाजपा की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं की एक टोली ने भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष राजेश संगल व विनीत कात्यान के नेतृत्व में बड़कता एवं कुरथल गांव में घर-घर जाकर आमजन को बताया कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता के लिए सामूहिक विवाह योजना, पेयजल, स्वास्थ्य व कानून व्यवस्था, दुर्घटना बीमा आदि कल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं। दूसरी ओर भाजपा नेता अवनीश चौधरी के नेतृत्व में एक टोली ने सराय गांव में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों का फसल उत्पादन बढ़ाने, बीज और ¨सचाई के यंत्रों पर छूट देकर आगे बढ़ने को बेहतर सुविधा दी है। इस दौरान हिमांशु संगल, मास्टर विक्रम, दीपक गर्ग, नरेंद्र, निशांत, प्रमोद गर्ग, मोनू, पंकज सैनी, लक्ष्मण मलिक, बबलू प्रधान, अजीत ¨सह व आशीष आदि मौजूद रहे।