Move to Jagran APP

आने का वादा कर सदा के लिए गए विनोद

टाउनहॉल में हुए कार्यक्रमों में कई बार आए भजन सम्राट। अप्रैल 2019 में जिले में फिर आने का कर रखा था वादा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 11:17 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 11:17 PM (IST)
आने का वादा कर सदा के लिए गए विनोद
आने का वादा कर सदा के लिए गए विनोद

मुजफ्फरनगर : 'मेरा आप की कृपा से सब काम हो रहा है' जैसे सुप्रसिद्ध भजन के गायक विनोद अग्रवाल का जनपद में कई बार आना हुआ। सनातन धर्म सभा की ओर से टाउनहाल में होने वाले कार्यक्रमों में वह अक्सर आते थे। बीते दिनों उन्होंने आयोजकों को अप्रैल 2019 में फिर से आने का आश्वासन दिया था। जिले में बड़ी संख्या में श्रोता उनकी आवाज व अंदाज के कायल हैं।

loksabha election banner

भजन सम्राट विनोद अग्रवाल की जनपद से कई यादें जुड़ी हैं। जब भी हरिद्वार जाते मनु स्वीट्स के मालिक अर्जुन अग्रवाल के यहां जरूर आते थे। उनके कहने पर कई बार सनातन धर्म सभा के टाउनहाल में हुए भजन संध्या कार्यक्रमों में आए। अप्रैल 2018 में आखिरी बार वे जिले में आए थे। टाउनहाल में हुए भजन संख्या कार्यक्रम में उन्होंने श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। उनकी आवाज और गायकी के अंदाज को लोग भूले नहीं भूलते। ब्रज रस में डूबे उनके भजन कृष्ण भक्ति के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं। मनु स्वीट्स के मालिक अर्जुन अग्रवाल बताते हैं कि एक माह पूर्व फोन पर उनसे बात हुई थी। उन्होंने पूछा था कि भजन संध्या कार्यक्रम कब करवा रहे हो। जब अप्रैल में कार्यक्रम की जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा कि वह जरूर आएंगे। वह उनके निधन की खबर से आहत हैं। आने का वादा करके हमसे सदा के लिए बहुत दूर चले गए। उनकी कमी हमेशा खलेगी। तीन दिन पहले उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी मिली थी। फोन से संपर्क किया, लेकिन बात नहीं हो पाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.