Move to Jagran APP

घर का सामान फेंका, विरोध पर मारपीट

एक व्यक्ति ने महिला के मकान में घुसकर छत से सारा सामान फेंक दिया और मारपीट की। महिला व उसके पुत्र को चोटिल हुए हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 10:08 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 10:08 PM (IST)
घर का सामान फेंका, विरोध पर मारपीट
घर का सामान फेंका, विरोध पर मारपीट

खतौली (मुजफ्फरनगर) : शेखपुरा गांव में सफेदा रोड पर रजवाहे के पास शुक्रवार शाम एक व्यक्ति ने महिला के मकान में घुसकर छत से सारा सामान फेंक दिया और मारपीट की। महिला व उसके पुत्र को चोटिल हुए हैं। पुलिस ने सामान उठवाया।

prime article banner

शेखपुरा सफेदा रोड रजवाहे के पास सुनीता पत्नी महेंद्र का मकान है। सुनीता के साथ उसका पुत्र अमित, अमन, अनमोल, पुत्री गीता व पुत्रवधू निशा रहते हैं। आरोप है कि शुक्रवार देर शाम एक व्यक्ति ने उक्त मकान की जमीन अपनी बताते हुए उसका सारा सामान छत से नीचे फेंक दिया। विरोध करने पर सुनीता और परिजनों से मारपीट की। सुनीता और उसका पुत्र चोटिल हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सामान उठावाया। सुनीता ने बताया कि टीवी, फ्रिज व अन्य सभी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने घायलों का उपचार सरकारी अस्पताल में कराया। सुनीता का कहना है कि उसका मकान सरकारी योजना से बना था, जबकि सामान फेंकने वाले व्यक्ति का कहना है कि प्लॉट उसका है। उसके पास प्लॉट का बैनामा है। महिला उस पर अवैध कब्जा करना चाहती है। पुलिस ने शिकायत की जांच शुरू कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.