बलिदानियों की ड्रेस में निकले बच्चे
मुजफ्फरनगर, जागरण टीम। पुरकाजी खंड विकास कार्यालय परिसर, नगर पंचायत, थाना, बिजलीघर आदि सरकारी दफ़्तरों में अमृत महोत्सव के चलते स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी चल रही है।
क़स्बे में सोमवार (आज) दो तिरंगा यात्राएं निकलेंगी। फलौदा के राजकुमार जनता इंटर कॉलेज के छोटे बच्चें स्वतंत्रता सेनानियों व बलिदानियों की वेशभूषा में नज़र आए। लोग राष्ट्रीय ध्वज लेने के लिए सरकारी कार्यालयों में गए तथा दुकानों से भी झंडे खरीदते नज़र आए। लोग स्वतंत्रता दिवस के उत्साह में आवास, व्यापारिक प्रतिष्ठान, वाहन आदि पर तिरंगें लगाते नज़र आए। फलौदा के कालेज में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष डा. विनोद त्यागी, प्रबंधक नवीन त्यागी, प्रधानाचार्य गौरव त्यागी, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
यात्रा निकालकर घर-घर भेंट किए तिरंगा
मोरना में महर्षि शुकदेव इंटर कालेज के प्रबंधक आनंद कुमार व प्रधानाचार्य फूलचंद्र के निर्देशन में छात्रों ने तिरंगा रैली निकाली। इसमें सैकड़ों युवाओं ने तिरंगा हाथों में लेकर भारत माता की जय, वीर बलिदानी सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद आदि का जयघोष किया। नगर पंचायत भोकरहेड़ी में चेयरमैन सरला, अधिशासी अधिकारी सुरजीत सिंह, संजीव शील, सुभाष आदि ने घर-घर तिरंगा वितरित किए। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में युवा एकता सेवा संगठन के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। संस्थापक आचार्य वागीश कौशिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभम कौशिक, शिव सेवा युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोबिन पाल, उप निरीक्षक ललित कुमार ने तिरंगा हाथों में लेकर यात्रा का आरंभ किया। रैली कल्याण देव तिराहे से होकर बस स्टैंड से आदि मार्गो से होकर कारगिल शहीद स्मारक पर पहुंची। रैली में नीटू, आकाश, प्रिंस, प्रमोद ध्यानी, राहुल उपाध्याय, शुभम, सावन, सुमित, सोनू, विवेक शर्मा, मनोज पाल, आकाश आदि मौजूद रहे। वहीं नेहरू युवा केंद्र की स्वयंसेवक प्रीति पाल, प्रशिक्षक बबीता पाल, मनीषा, स्नेहा, सोनम शैफी, प्रिया, नेहा, खुशी, ईशा, विशु, मानसी, शिवानी, रविता आदि युवतियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर घर-घर जाकर महिलाओं को तिरंगा भेंट किए। इस दौरान तिरंगा की झांकी भी सजाई गई।