यातायातके नियम व सुरक्षा के गुर सिखाए
पुलिस और शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों के पालन और सुरक्षा के गुर बताए। नियम तोड़े जाने पर होने वाले जुर्मानें व सजा की जानकारी दी।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। पुरकाजी में पुलिस और शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक के नियमों के पालन करने और सुरक्षा के गुर बताए। नियम तोड़े जाने पर होने वाले जुर्माने और सजा की जानकारी दी। पुलिस के अलावा स्कूल स्टाफ के लोग मौजूद रहे।
परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश की पहल पर सोमवार को राजकुमार जनता इंटर कालेज, फलौदा में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक हरशरन शर्मा ने कहा कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। नियम टूटने पर होने वाले जुर्माने और सजा की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को गुड व बेड टच के बारे में बताया। छात्राओं से कहा कि यदि रास्ते में उनसे कोई छेड़छाड़ या पीछा करता है तो वे 181 और 1090 नंबर पर सूचना दें। प्रधानाचार्य विजय त्यागी ने कहा कि यदि हमारे वाहन चलाने से दूसरों को परेशानी होती है तो हम कहीं न कहीं यातायात की नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। दूसरों की सुविधा का ध्यान रखते हुए वाहन चलाएं ताकि सड़क सबके लिए सुरक्षित रहे। संचालन बृज भूषण त्यागी ने किया। विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति सदस्य संजीव वर्मा और अमरीश शर्मा के अलावा अर्चना त्यागी, रजनी त्यागी, आकांक्षा त्यागी, अंबिका शर्मा, पूजा, रुपेश कुमारी, मनोज त्यागी, मुकेश त्यागी आदि मौजूद रहे।