Move to Jagran APP

विकास का दूसरा नाम भाजपा है : डा संजीव बालियान

जानसठ के काटका गांव में सड़क के निर्माण का शुभारंभ करने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि विकास का दूसरा नाम भाजपा है। भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के काम करती है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 11:27 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 11:27 PM (IST)
विकास का दूसरा नाम भाजपा है : डा संजीव बालियान
विकास का दूसरा नाम भाजपा है : डा संजीव बालियान

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। जानसठ के काटका गांव में सड़क के निर्माण का शुभारंभ करने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि विकास का दूसरा नाम भाजपा है। भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के काम करती है।

loksabha election banner

रविवार को गांव काटका में गांव से गंग नहर की पटरी के निमार्ण कार्य का शुभारंभ करने आए केंद्रीय राज्यमंत्री डा संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा के लोग यह नहीं देखते कि उन्हें किसी ने वोट दिया है या नहीं। केवल देश की तरक्की के लिए ही काम करती है। खतौली विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि उन्हें चुनाव में गांव से मात्र 70 वोट मिले थे, लेकिन वह मुस्लिम बहुल गांव में दो करोड़ के निर्माण करा चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज समाज बिना भय के अपने काम कर रहा है। बदमाश जेल जा रहे हैं। यह देश सभी देश भक्तों का है। उन्होंने अन्य पार्टियों पर मुस्लिम समाज को भाजपा का भय दिखाया है, लेकिन चार साल में किसी का मजहब देखकर काम नहीं हुआ। उन्होंने मुस्लिमों से भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कृषि कानूनों को लेकर भ्रमित न हों किसान: बालियान

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। रतनपुरी में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान और विधायक विक्रम सैनी ने रतनपुरी से राधना मार्ग का शिलान्यास किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि देश-प्रदेश सरकार विकास के लिए संकल्पबद्ध है। उनके कार्यकाल में जनपद की सड़कों की सूरत बदली है। हर क्षेत्र में विकास किया जा रहा है।

रविवार को रतनपुरी में हुए कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर कुछ लोग भ्रम फैलाकर किसानों को गुमराह कर रहे हैं। नए कानून किसान और कृषि के हित में हैं। किसान की जमीन कोई नहीं छीन सकता है। विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि योगी राज में अपराध पर नकेल कसी गई है तो प्रधानमंत्री मोदी के कारण दुनियाभर में देश का मस्तिष्क गर्व से ऊंचा हुआ है। इस दौरान दोनों अतिथियों ने मार्ग का शिलान्यास किया। जिस मार्ग का निर्माण किया जाएगा। वह रतनपुरी से सरधना को जोड़ता है। जिसकी लंबाई डेढ़ किलोमीटर है। इसे हॉट मिक्स से बनाया जाएगा। 43 लाख का बजट खर्च होगा। नाले का निर्माण कार्य भी किया जाएगा। इसके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री ने गांव सिकंदरपुर कला से मुजाहिदपुर को जोड़ने वाले मार्ग का भी शिलान्यास किया। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी, हरीश अहलावत, वीरेंद्र चौहान, मंडल अध्यक्ष बडसू मनोज राजपूत आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.