आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बांधी काली पट्टी
मुजफ्फरनगर : जिला कलक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गुरुवार को
मुजफ्फरनगर : जिला कलक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गुरुवार को भी धरने पर डटे रहे। उन्होंने आंख पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सरकार उनके साथ विश्वासघात कर रही है। इसी कारण वह धरने पर मौजूद हैं। यदि जल्द ही उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे इस आंदोलन को और बड़ा कर देंगे। जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, नीलम त्यागी, मोनिका त्यागी, सरोज शर्मा, उषा, राकेश शर्मा, सुशीला रानी, जयश्री, ममता, पिंकी त्यागी, शशि, पूनम, नूरजहां, रसीला, बबली, सुनीता, सावित्री, सुनीता व ज्ञानवती आदि सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से जिला कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी हुई हैं। उन्होंने बताया कि जिस लोकसभा और विधानसभा चुनाव हुए तो उस समय उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उन्हें सरकारी कर दिया जाएगा। उनका वेतन भी बढ़ा दिया जाएगा, लेकिन केंद्र और प्रदेश दोनों स्थानों पर भाजपा की सरकार बनने के बाद भी ऐसा नहीं हुआ।