मुजफ्फरनगर में जल्द लगेंगे शाह, योगी और राजनाथ के कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर मेरठ के बाद अब मुजफ्फरनगर की सरजमीं पर भाजपा के दिग्गाजों को चुनाव प्रचार में उतारने जा रही है। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह आएंगे।
मुजफ्फरनगर : गांधी नगर स्थित भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में भाजपा के उप्र चुनाव प्रबंधन प्रभारी जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा मुजफ्फरनगर सीट पहले से बड़ी जीत दर्ज कराएगी।
कहा, यहां शीघ्र जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहती है। वे वोटरों को बूथों पर पहुंचाएं। एक-एक वोट कीमती है, कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे। उन्होंने उन्होंने नेताओं व पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं को सम्मान देने और उनका मनोबल बढ़ाने का आह्वान किया। भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान ने आभार जताया। लोकसभा क्षेत्र प्रभारी बिजेन्द्र अग्रवाल, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, उमेश मलिक, विक्रम सैनी, विजय कश्यप, सुधीर सैनी, सत्यपाल, अजय कुमार, विजयपाल तोमर आदि मौजूद रहे।