Move to Jagran APP

रूस में अलंकार ने वुशू में जीता रजत

मास्को वुशु स्टार 2020 में चार देशों के साथ हुए मुकाबले में दिखाया दमखम शाहपुर रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित मॉस्को वुशु स्टार 2020 चैंपियनशिप में क्षेत्र के गांव उमरपुर निवासी अलंकार सैनी ने अपने प्रतिनिधियों को मात देकर सिलवर मैडल हासिल किया। शाहपुर क्षेत्र के गांव उमरपुर निवासी प्रवीण सैनी का पुत्र अलंकार सैनी राष्ट्रीय स्तर पर धूम मचाने के बाद अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने दम पर भारत का नाम रोशन

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Feb 2020 12:38 AM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 06:02 AM (IST)
रूस में अलंकार ने वुशू में जीता रजत
रूस में अलंकार ने वुशू में जीता रजत

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित मॉस्को वुशू स्टार 2020 चैंपियनशिप में क्षेत्र के गांव उमरपुर निवासी अलंकार सैनी ने अपने प्रतिनिधियों को मात देकर सिलवर मेडल हासिल किया।

loksabha election banner

शाहपुर क्षेत्र के गांव उमरपुर निवासी प्रवीण सैनी का पुत्र अलंकार सैनी राष्ट्रीय स्तर पर धूम मचाने के बाद अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने दम पर भारत का नाम रोशन करने में लगा हुआ है। 24 से 29 फरवरी तक रूस की राजधानी मास्को में आयोजित मास्को वुशू स्टार 2020 में अलंकार ने 65 किलो भार वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वी रूस, यूक्रेन व कजाकिस्तान के खिलाड़ियों को एक तरफा मुकाबले में मात देकर अपना स्थान फाइनल में पक्का किया। अंतिम मुकाबले में अलंकार सैनी अंतिम दौर में पिछड़ गया और गोल्ड प्राप्त नही कर सका । जिस पर उसे सिल्वर मेडल पर ही सन्तोष करना पड़ा। खतौली ब्लॉक में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर तैनात अलंकार के पिता प्रवीण सैनी ने बताया कि पूर्व के राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल हासिल करने के बाद 2019 में उसने चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय वुशू चैंपियन में गोल्ड हासिल किया था। उसके बाद उसे अंतराष्ट्रीय स्तर पर जाने का मौका मिला। अलंकार सैनी को गोल्ड न मिलने से नाखुश व अंतराष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर हासिल करने पर उसकी दादी रिटायर्ड अध्यापिका सरला देवी, सौराज सिंह, चाचा संजीव कुमार, मा. योगेश, अविंद सैनी, महेंद्र मिस्त्री, शेर सिंह ने अलंकार को बधाई दी है। गांव उमरपुर में खुशी की लहर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.