तौल क्लर्क की हत्या करने वाला दूसरा आरोपित गिरफ्तार
छह दिन पूर्व तौल क्लर्क की गोली मारकर हत्या के दूसरे आरोपित को पुलिस ने बधाई कला से गिरफ्तार कर लिया।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। छह दिन पूर्व तौल क्लर्क की गोली मारकर हत्या के दूसरे आरोपित को पुलिस ने बधाई कला से गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के ग्राम कुटेसरा में छह दिन पूर्व जमीनी विवाद के चलते परिवारिक भतीजे मासूम उर्फ सोनू ने रिश्ते में लगने वाले अपने चाचा आबाद, जो देवबंद शुगर मिल के केंद्र पर तौल लिपिक था, की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता ने छह लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी सूबे सिंह यादव के नेतृत्व में एसआई शिवकुमार ने पुलिस टीम ने दूसरे आरोपित मुर्तजा पुत्र मेहरबान निवासी कुटेसरा को ग्राम बधाई कलां में बिजलीघर के निकट से उस समय गिरफ्तार किया, जब वह कही जाने की फिराक में था।मुख्य आरोपित को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी थाना प्रभारी सुबेसिंह यादव का कहना है कि छ: दिन पूर्व तौल क्लर्क कुटेसरा निवासी आबाद की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। उसके फरार आरोपित मुर्तजा को गिरफ्तार कर लिया गया।