जेल भेजे गए आरोपितों को बताया निर्दोष
पुरकाजी : कस्बे के दो युवकों को लूट व चोरी में जेल भेजने को लेकर भाजपा नेता के नेतृत्व में
पुरकाजी : कस्बे के दो युवकों को लूट व चोरी में जेल भेजने को लेकर भाजपा नेता के नेतृत्व में अनुसूचित जाति के लोगों ने थाने का घेराव किया। पुलिस ने भीड़ को समझाकर वापस भेज दिया।
पुलिस ने शनिवार को गैंग के पांच बदमाशों को गिफ्तार कर जेल भेजा था, जिसमें कस्बे के दक्षिणी चमारान मोहल्ला निवासी विकी व सनी का भी चालान किया गया था। पुलिस का कहना था कि आरोपितों ने दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया है। कस्बे के ही चाय विक्रेता के घर में दिन में ही डकैती डालने की साजिश भी सामने आई थी। भाजपा नेता भारत भूषण खुल्लर के नेतृत्व में रविवार सुबह अनुसूचित जाति के दर्जनों महिला-पुरुषों ने जेल भेजे गए युवकों को निर्दोष बताते हुए थाने का घेराव किया। परिजनों ने इस बात को लेकर रोष प्रकट किया कि पुलिस ने एक युवक को घर से तथा दूसरे को चर्खी से बुलाकर फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दर्शा दिया। पुलिस ने परिजनों को सुबूत के साथ वारदातों के बारे में जानकारी दी। कोतवाल ने स्टाफ से भीड़ की वीडियोग्राफी कराने को कहा तो कुछ लोग खिसक लिए। समझाने पर भीड़ थाने से लौट गई। इस दौरान राजबीर ¨सह, विजय कुमार, विकास, जोनी, सावित्री, सन्नो, समतरी, विवेक व राजू आदि मौजूद रहे। इन्हेंने कहा..
आरोपितों के परिजन कुछ लोगों के साथ थाने आए थे। जेल भेजे गए युवकों को निर्दोष बताने पर तुले थे। वारदातों की सटीक डिटेल परिजनों को बताई तो वे लौट गए।
- विजय ¨सह, प्रभारी निरीक्षक, पुरकाजी