आठ कोरोना संक्रमित मिले, चार मरीज हुए स्वस्थ
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या आए दिन बढ़ रही है। बढ़ती संख्या के आगे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होना चिता का सबब बनती जा रही है। मंगलवार को आठ नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं चार मरीज स्वस्थ हुए जिन्हें अस्पताल से घर तक छोड़ा गया।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या आए दिन बढ़ रही है। बढ़ती संख्या के आगे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होना चिता का सबब बनती जा रही है। मंगलवार को आठ नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं चार मरीज स्वस्थ हुए, जिन्हें अस्पताल से घर तक छोड़ा गया।
कोरोना संदिग्धों की जांच की संख्या बढ़ाने के साथ पॉजिटिव पाए जा रहे मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। मंगलवार को जनपद में 134 सैंपलों की रिपोर्ट आई, जिसमें आठ नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। दोपहर को रिपोर्ट आने के बाद पॉजिटिव मरीजों की मॉनीटरिग में स्वास्थ्य विभाग जुट गया। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने बताया कि नए पॉजिटिव मरीजों में एक गांधी कॉलोनी, एक आर्यपुरी, तीन साउथ सिविल लाइन, एक सूजड़ू, एक वसुंधरा सिटी और एक कवाल में बनी अस्थायी जेल में सामने आया है। सभी पॉजिटिव मरीजों को विभागीय अधिकारियों ने मरीजों के घरों तथा अन्य स्थानों से एंबुलेंस से मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया है। वहीं क्षेत्रों को भी सील करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
चार मरीज हुए ठीक
मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती चल रहे पॉजिटिव मरीजों को दस दिन बाद छुट्टी दी जा रही है। सीएमओ डा. प्रवीण चोपड़ा का कहना है कि पॉजिटिव मरीज को दस दिन आइसोलेट रखा जा रहा है। अगर कोई लक्षण नहीं मिलता तो उन्हें छुट्टी दी जा रही है। इसके चलते प्रतिदिन मरीज मेडिकल कॉलेज से रिलीव हो रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को भी चार मरीजों को रिलीव कर घर भेजा गया है।
इन्होंने कहा
मंगलवार को 134 सैंपलों की रिपोर्ट आई है, जिसमें आठ नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सभी को मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट किया गया है। वहीं चार मरीज ठीक हुए, जिन्हें घर भेज दिया गया है।
- आलोक कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व