फूड प्वाइ¨जग से छह बीमार, अस्पताल में भर्ती
मुजफ्फरनगर : सरवट गांव में एक ही परिवार के छह लोग फूड प्वाइ¨जग से शिकार हो गए। परिजनों और आसपास के ल
मुजफ्फरनगर : सरवट गांव में एक ही परिवार के छह लोग फूड प्वाइ¨जग से शिकार हो गए। परिजनों और आसपास के लोगों ने पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ितों में युवती व महिलाएं है, जबकि एक व्यक्ति है। सभी लोग सोमवार रात में बाजार से मंगाए दूध की चाय पीकर सोए थे। घटना से गांव में अफरातफरी मच गयी है।
सरवट गांव में अनवर पुत्र मिर्जे कमर अपने परिवार के साथ रहता है। अनवर के यहां मल्हूपुरा से उसकी बड़ी बहन जरीन पत्नी मोहम्मद शान, उसकी बेटी सफिया, दिल्ली से छोटी बहन सलमा ईद मिलने आई थी। सोमवार को सलमा का पति शादाब उसे लेने के लिए पहुंचा था। मेहमानों को खाना खिलाने के बाद सभी लोगों ने चाय पी थी। इसके लिए बाजार से पैकेट का दूध मंगवाया था। सोमवार रात करीब नौ बजे परिवार के सभी लोग चाय पीकर सो गए। मंगलवार को सुबह दस बजे तक भी घर के भीतर कोई हलचल नहीं हुई। दोपहर में पड़ोस में रह रही एक अन्य बहन साजिया के बच्चे अनवर के घर पहुंचे। सभी लोगों को उठाने की कोशिश की, मगर कोई संतोषजनक जबाव नहीं मिल सका। इस पर मोहल्ले में अफरातफरी मच गयी। आनन-फानन में साजिया ने चिकित्सक को बुलाया और उनका उपचार कराया। इसके बाद लोगों की मदद से जरीन, सफिया, नाजिया, सलमा, उसके पति शादाब को जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। ये सभी फूड प्वाइ¨जग के शिकार थे। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार बताया गया है।