मल्हूपुरा से 21 डेयरी हटाने के आदेश
शहर की पाश कालोनियों में पशुओं के पालने पर पाबंदी है। इसके चलते अन्य कालोनियों में पशुओं की संख्या बढ़ रही है। कुछ कालोनियों में कई-कई पशु पालकर दूध बेचने का कारोबार किया जा रहा है।
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। शहर की पाश कालोनियों में पशुओं के पालने पर पाबंदी है। इसके चलते अन्य कालोनियों में पशुओं की संख्या बढ़ रही है। कुछ कालोनियों में कई-कई पशु पालकर दूध बेचने का कारोबार किया जा रहा है। इसी प्रकार के एक मामले में सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने मल्हूपुरा से 21 डेयरी हटाने के निर्देश जारी किए हैं। मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी और नगर पालिका ईओ को पत्र जारी किया गया है।
मल्हूपुरा में बड़ी संख्या में डेयरी हैं। यहां पर पशुओं को पालकर दूध बेचने का कार्य किया जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शिकायत कर मांग की थी कि यहां से डेरियों को हटाया जाए। यह प्रकरण सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह की कोर्ट में चल रहा था। कोर्ट ने मल्हूपुरा में स्थित 21 डेयरियों को हटाने के आदेश जारी किए हैं। इस बारे में सिविल लाइन प्रभारी और नगर पालिका के ईओ को निर्देश दिए गए हैं डेरियों को हटाया जाए। यह कार्य पूर्ण का रिपोर्ट दी जाए।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि डेरी के माध्यम से पशु पालक गाय-भैंस का गोबर नालियों में बहा देते हैं। इससे कालोनी में गंदगी पसर जाती है। इसी के चलते मल्हूपुरा से 21 डेरी हटाने के आदेश जारी किए गए हैं। चिकन विक्रेताओं को नोटिस
सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने बताया कि मीनाक्षी चौक के समीप स्थित चिकन रेस्टोरेंट फूड एंड मूड, मेरठ चिकन, स्वादिष्ट बिरयानी समेत सड़क के दोनों ओर स्थित दुकानदारों को नोटिस दिए गए हैं। प्रतिष्ठान के चारों ओर साफ-सफाई समेत मानक पूरे नहीं करने पर नोटिस जारी हुए हैं। सात दिन में प्रतिष्ठान स्वामियों को जवाब देना होगा। जवाब नहीं देने पर प्रतिष्ठानों को सील किया जाएगा।