सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 11 जोड़े
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मोरना ब्लाक मुख्यालय पर 11 जोड़ों का विवाह कराया गया। इसमें नौ जोड़ों का हिदू रीति व दो जोड़ों का मुस्लिम रिवाज से विवाह कराया गया। हिदू विवाह में अग्निदेव को साक्षी मानकर वधू ने सात और वर ने चार वचन लिए। दूल्हा-दुल्हन को ब्लाक के अधिकारियों ने उनके दांपत्य जीवन की सुखद कामना के लिए आशीर्वाद दिया।
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मोरना ब्लाक मुख्यालय पर 11 जोड़ों का विवाह कराया गया। इसमें नौ जोड़ों का हिदू रीति व दो जोड़ों का मुस्लिम रिवाज से विवाह कराया गया। हिदू विवाह में अग्निदेव को साक्षी मानकर वधू ने सात और वर ने चार वचन लिए। दूल्हा-दुल्हन को ब्लाक के अधिकारियों ने उनके दांपत्य जीवन की सुखद कामना के लिए आशीर्वाद दिया। वहीं, ब्लाक प्रमुख ने दूल्हों को जीवन में कभी भी नशा न करने का संकल्प दिलाया।
बीडीओ प्रभात कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में नौ जोड़ों का विवाह विधि-विधान से शुकतीर्थ के शुकदेव संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरीशचंद उत्प्रेती व कथाव्यास अजय कृष्ण शास्त्री ने संपन्न कराया तथा दो जोड़ों का मौलाना मोहम्मद इनाम ने निकाह कराया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अनिल राठी ने कन्यादान के रूप में 35 हजार रुपये का चेक व दस हजार की वैवाहिक सामग्री बर्तन, पायल, चुटकी व जेवरात आदि दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना सिंह, सहायक विकास अधिकारी चंद्रप्रकाश शर्मा, एडीओ सुधीर बालियान, सुभाष चंद, मदन पाल, विनोद शर्मा, रामपाल सिंह, परवेज आलम आदि मौजूद रहे। केंद्र व प्रदेश सरकार ने लगाई विकास की झड़ी : गोयल
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल ने भोपा के सीकरी गांव में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यकों के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। लोगों को योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक उठाना चाहिए।
भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास' के नारे को पूरा करने में जुटी है। किसान, मजदूर व व्यापारियों को साथ लेकर चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में माफिया व गुंडों पर नकेल कसी गई है। ग्राम प्रधान के पति इरफान अली अप्पी ने गांव में अल्पसंख्यकों के लिए इंटर कालेज तथा बैंक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सीकरी के लिक मार्गो के दोहरीकरण की मांग की। इसका प्रांतीय उपाध्यक्ष ने अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से मिलकर सीकरी गांव में विकास कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान महेशचंद गोयल, हाजी मौ. तारिक, मौ. शमशाद, मौ. मुसव्विर, वासिफ अली, नफीस, अमजद, मो. मियां, मो. शमीम, रहसु, मो. मुकीम व महमूद आदि उपस्थित रहे।