जिला पंचायत अध्यक्ष संघ की महामंत्री बनीं डाॅ. शैफाली सिंह, कार्यशाला को किया संबोधित
Zilla Panchayat President Workshop पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथियों में राज्यमंत्री पंचायती राज उपेंद्र तिवारी अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह डिप्टी डायरेक्टर पंचायती राज अरविंद राय आदि मौजूद रहे।
मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Zilla Panchayat President Workshop : लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में जिला पंचायत अध्यक्ष संगठन उत्तर प्रदेश का गठन कर लिया गया। डाॅ. शैफाली सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष संघ का महामंत्री चुन लिया गया। 28 सितंबर को उत्तर प्रदेश के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों की कार्यशाला योजना भवन में हुई।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती एवं पूर्व सांसद ददन मिश्रा को संगठन का संरक्षक बनाया गया। डाॅ. घनश्याम अनुुरागी, पूर्व सांसद एवं अध्यक्ष जिला पंचायत जालौन को संगठन का अध्यक्ष घोषित किया गया। पांच उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। तीन महामंत्री बने हैं। इनमें मुरादाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. शैफाली सिंह भी शामिल हैं। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी अध्यक्षों को कुछ अलग काम कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सड़कों और पुलियों के अलावा कुछ युवाओं के हितों के लिए काम कराएं। विकास की गति को तेज करें। कार्यक्रम में तीन अध्यक्षों को बोलने का मौका मिला। इनमें डाॅ. शैफाली सिंह भी शामिल थीं। बैठक में मुख्यमंत्री के सामने सभी अध्यक्षों ने अपनी समस्याएं उठाईं। सीएम ने सभी की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथियों में राज्यमंत्री पंचायती राज उपेंद्र तिवारी, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, डिप्टी डायरेक्टर पंचायती राज अरविंद राय मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर जिले के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ शैफाली को बधाई दी है।
यह भी पढ़ें :-
Dengue in Moradabad : डेंगू से महिला की मौत, डिलारी में सीएमओ ने डाला डेरा, टीम ने घर-घर किया सर्वे
Todays Horoscope 30 September 2021 : सिंह राशि के लोग आज न करें वाहन की खरीदारी, देखें आज का राशिफल
गोली मारकर बहू की हत्या के बाद हथियार लेकर खुद थाने पहुंच गया आरोपित, कहा-मैंने उसे मार डाला