CAA Protest in UP : सम्भल में तीन बसों में लगाई आग, चौकी में पथराव; इंटरनेट सेवा बंद
CAA Protest in UP चौधरी सराय पुलिस चौकी के समीप बैरियर तोड़ पुलिस को धक्का देकर शहर की तरफ बढ़ी हजारों की भीड़। आम जन
सम्भल, जेएनएन। प्रदेश में गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन हो रहा है। सम्भल में यह प्रदर्शन काफी उग्र हो गया।
सम्भल के सदर इलाके में कई बसों में आगजनी की गई है। इसके साथ कई पुलिस की गाडिय़ों में भी तोडफ़ोड़ किया गया है। मीडिया कर्मियों पर भी हमला किया गया है। यहां पर कई मीडिया कर्मी घायल हैं। इस प्रदर्शन को समाजवादी पार्टी के साथ कई मुस्लिम संगठन ने बुलाया था। नगरपालिका मैदान में विरोध प्रदर्शन के बाद लौट रही उन्मादी भीड़ ने तीन बसों को आग लगा दी। चौधरी सराय पुलिस चौकी के सामने पहुंची भीड़ ने चौकी में पथराव कर दिया पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई।
सुबह प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने यहां सरायतरीन, चौधरी सराय पुलिस चौकी पर बैरियर लगाए थे, लेकिन यह भीड़ बैरियर तोड़कर पुलिसकर्मियों को धक्का देकर आगे बढ़ गई। इसके बाद शहर में दहशत का माहौल बन गया और स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए जनपद की फोर्स के साथ ही पीएसी आनन-फानन में सम्भल की ओर पहुंची। शहर के साथ ही सभी प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक पूरी तरह से थम गया।
पुलिस की गाडिय़ों पर भी पथराव
उग्र भीड़ ने पुलिस की गाडिय़ों पर पथराव भी किया। इससे पुलिस कर्मी भी सहम गए। उग्र आंदोलन को देखते हुए सड़क पर जिसको जहां जगह मिली वह वहीं छुप गया। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं लेकिन भीड़ के मद्देनजर ये नाकाफी साबित हुए।
जुलूस जिधर से भी गुजरा, उधर दुकानें धड़ाधड़ बंद होने लगी। जिले में निषेधाज्ञा लागू होने व नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में होने वाले आंदोलन के कारण प्रशासन पहले से ही अलर्ट था। ऐसे में समाजवादी पार्टी की ओर से कलेक्ट्रेट के प्रस्तावित मार्च पर पुलिस ने निगरानी रखी। इसके चलते पुलिस ने सपा ने निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां को घर पर ही नजरबंद कर दिया गया। सरायतरीन के इन युवकों को रोकने के लिए पुलिस ने सरायतरीन, चौधरी सराय पुलिस चौकी पर बैरियर लगाए थे लेकिन पुलिस की संख्या कम होने के कारण युवाओं ने न केवल बैरियर तोड़ दिया। पुलिस को धक्का देकर शहर की ओर बढ़ गए।
शहर में दहशत
शहर में दहशत का माहौल बन गया और स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए जनपद की फोर्स के साथ ही पीएसी जवानों को आनन फानन में सम्भल मूव करने के निर्देश जारी किए गए हैं। शहर के साथ ही सभी प्रमख मार्गों पर ट्रैफिक पूरी तरह से रूक गया है। वाहन जहां के तहां खड़े और लोग परेशान हैं। जुलूस जिधर से भी गुजरा उधर दुकानें धड़ाधड़ बंद होने लगी।