फंदे से झूलकर युवक ने की खुदकशी
फंदे से झूलकर युवक ने की खुदकशी।
मुरादाबाद, जेएनएन। मझोला थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह गृह कलह से तंग युवक ने फंदे से झूलकर खुदकशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। युवक की मौत से स्वजनों को रो रोकर बुरा हाल है।
मंडी चौकी प्रभारी हरस्वरूप शर्मा के मुताबिक कुंदनपुर का रहने वाली 30 वर्षीय राजेश गैस सिलेंडर का वितरण करता था। मंगलवार को सुबह करीब सात बजे राजेश के पिता चेतराम सैनी तब परेशान हो गए, जब काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने पुत्र को देर तक आवाज लगाई। कमरे के भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। तब चेतराम सैनी ने खिड़की खोल कर कमरे के भीतर झांका। कमरे में राजेश फंदे से लटका मिला। पिता ने शोर मचाया। तब राजेश के दोनों भाई व परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पूछताछ में पता चला कि राजेश डेढ़ वर्षीय ईश का पिता था। उसकी पत्नी महज दो दिन पहले पति से नोकझोंक बाद मायके चले गई। दंपती में आए दिन विवाद होता था। इसको लेकर राजेश अवसाद में रहता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। राजेश की पत्नी व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।