Move to Jagran APP

पत्नी से खफा युवक ने फंदे से झूलकर दी जान

पत्नी से खफा एक युवक ने बुधवार रात फंदे से झूलकर जान दे दी। गुरुवार को सुबह युवक का शव उसके कमरे से बरामद हुआ। घटना मझोला थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 02:34 AM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 02:34 AM (IST)
पत्नी से खफा युवक ने फंदे से झूलकर दी जान
पत्नी से खफा युवक ने फंदे से झूलकर दी जान

मुरादाबाद : पत्नी से खफा एक युवक ने बुधवार रात फंदे से झूलकर जान दे दी। गुरुवार को सुबह युवक का शव उसके कमरे से बरामद हुआ। घटना मझोला थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की है। युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मचा है।

loksabha election banner

मझोला थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का रहने वाला 26 वर्षीय सोनू एक एक्सपोर्ट फर्म में मजदूरी करता था। वर्ष 2019 में उसकी शादी लाकड़ी माझरा की रहने वाली पूजा के साथ हुई। कुछ दिनों बाद सोनू के नशे की लत दंपती के बीच विवाद की वजह बन गई। इस बीच दंपती एक बच्ची के मां-बाप बने। मां रामरती ने बताया कि चार माह पहले पूजा मायके चली गई। बुधवार को करवा चौथ के दिन सोनू ससुराल गया। वहां करवा चौथ के मौके पर पत्नी से उसने घर चलने को कहा। पूजा ने इन्कार कर दिया। पत्नी के बर्ताव से खिन्न युवक वापस घर लौटा। रात में परिवार वालों के साथ भोजन करने के बाद 11 बजे वह अपने कमरे में सोने चला गया। गुरुवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे मां रामरती बेटे को बुलाने गई। दरवाजे पर खड़ी मां ने कई बार सोनू को आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिला। तब महिला ने खिड़की से झांका। सोनू कमरे में फंदे से लटका मिला। आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर युवक का शव फंदे से नीचे उतारा। खुशहालपुर चौकी प्रभारी यासीन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। फारेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम बाद शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया। चिकित्सकों के मुताबिक युवक की मौत फंदे से झूलने के कारण हुई है। गले की हड्डी टूटी मिली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.