यूपी की राजनीति तय करेगी देश की दशा व दिशा : हार्दिक पटेल
भाजपा के खिलाफ एक बड़ी ताकत के रूप में उभरने वाले हार्दिक पटेल पहुंचे सम्भल।
सम्भल : गुजरात के पाटीदार आंदोलन कर भाजपा के खिलाफ एक बड़ी ताकत के रूप में उभरने वाले युवा नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि दुश्मनों से लड़ने के लिए सबको साथ आने की जरूरत है। यदि हम अलग हुए तो वह फिर से मजबूत होंगे जो हमें नहीं करने देना है। उत्तर प्रदेश देश के राजनीति की धुरी है और यहीं से केंद्र सरकार तय होती है। उत्तर प्रदेश ही देश की दिशा व दशा तय करने में सक्षम है। हमने भी लखनऊ को ही अपना केंद्र ¨बदु बनाया है। यूपी में है बेरोजगारी की समस्या कल्कि महोत्सव के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी ज्यादा है। रोजगार का अभाव है युवा भटक रहे हैं। इन्हें सहेजने का काम हम करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में राम मंदिर भाजपा का मुददा है जो उसका वोट बैंक है। गुजरात के हर घर हर गांव में राम मंदिर है और अयोध्या जहां भगवान राम का जन्म हुआ वहां मंदिर नहीं बना। यह मामला भाजपा जान बूझकर उछालती है। सीबीआइ, राफेल, आरबीआइ जैसे मुददे से ध्यान हटाने के लिए राम मंदिर उछाला जाता है। आज भाजपा व आरएसएस देश का माहौल खराब कर रही है। जो इन्हें शोभा नहीं देता है। मुद्दों से भटकाकर बदले जा रहे हैं जगहों के नाम आज सरकार मुद्दों से ध्यान भटकाने लिए ही जगहों का नाम बदल रही है। इससे देश यदि सोने की चिड़िया बन जाए तो देश के 125 करोड़ ¨हदुस्तानियों का नाम ही राम कर दिया जाए।