जनसंख्या नियंत्रण पर योगी और मोदी को चिंता नहीं, शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने खड़े किए सवाल
Dhram Sabha in Moradabad जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि योगी और मोदी को बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण की चिंता नहीं है। जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है। गो हत्या रोकने में भी सरकार पूरी असफल रही है।
मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Dhram Sabha in Moradabad : शहर में आयोजित धर्मसभा में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने बढ़ती जनसंख्या के प्रश्न पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कटघरे में खड़ा किया।
उन्होंने कहा कि योगी और मोदी को बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण की चिंता नहीं है। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण को जरूरी बताया। जनसंख्या नियंत्रण के अलावा गो हत्या रोकने में पूरी तरह सफल न होने पर योगी व मोदी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्र को सुरक्षित, संवर्धित, संरक्षित करना है तो सत-सनातन शिक्षाओं का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि इस देश में रहने वाले समस्त प्राणी के पूर्व सत-सनातन धर्म के मानने वाले थे। उन्होंने सवालों के जवाब में आध्यात्म से भी जोड़े रखा। बोले कि ब्रह्मा, विष्णु और महेश इस सृष्टि के मुख्य संचालक हैं। किंतु परम ब्रह्मा आदि कृष्णा अर्थात विष्णु हैं। हम सबको अपने कुल, संस्कृति एवं सभ्यता के अनुसार अपने बच्चों को संस्कारित करते हुए उनके भविष्य को सुधारना चाहिए। भगवान निराकार और साकार दोनों रूप में विद्यमान हैं। हमारे धर्म में दोनों विधियों से भगवान की पूजा की जा सकती है।