मांं गौरी व सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर कन्याओं को कराया भोज
ष्टमी व नवमी पर मां दुर्गा के आठवें व नौवें स्वरूप मां गौरी व सिद्धात्री की पूजा अर्र्चन की गई। मंदिरों में सुबह से ही मां की पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरु हो गई थी। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा कर माता रानी से आशीर्वाद लिया।
सम्भल, जेएनएन। अष्टमी व नवमी पर मां दुर्गा के आठवें व नौवें स्वरूप मां गौरी व सिद्धात्री की पूजा अर्र्चन की गई। मंदिरों में सुबह से ही मां की पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरु हो गई थी। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा कर माता रानी से मनौती मांगी और आशीर्वाद लिया। लोगों ने घरों में माता रानी की विधिवत तरीके से पूजा अर्चना कर कन्याओं को भोजन कराया। लोगों ने घरों में हवन भी कराया। पूरे दिन नगर में भजन कीर्तन होने की वजह से भक्ति का माहौल रहा।
नगर के मुहल्ला हल्लू सराय स्थित चामुंडा मंदिर में अष्टमी व नौवीं पर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। मंदिर में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं का आने का सिलसिला शुरु हो गया था। लोगों ने मंदिर में पुष्प, नारियल, रोली, कलावा व चुनरी चढ़ाकर मां से अपने घर में सुख समृद्धि की कामना की और अशीर्वाद लिया। वहीं लोगों ने घरों में पूजा कर में साफ सफाई कर मां को चुनरी चढ़ाई और पूजा अर्चना की। उसके बाद में कन्याओं को बुलाकर भोजन कराया और उन्हें दक्षिणा दी। दिनभर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में भजन कीर्तन होते रहे। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। हयातनगर व घुंघावली स्थित मां चामुंडा मंदिर में भी मां की पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरु हो गई थी। श्रद्धालुओं ने शासन प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए बारी बारी से मंदिर में प्रवेश किया और पूजा अर्चना की।
अष्टमी व नवमी पर कन्याओं का किया पूजन
नवरात्र के चलते मंदिरों को भव्य रूप से रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जा रही है। आज सुबह से ही भक्तों ने अष्टमी व नवमी पर मां महागौरी व सिद्धदात्री की पूजा अर्चना करने के बाद कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया। शनिवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में मां दुर्गा के आठवें व नौवें स्वरूप की पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। रेलवे रोड स्थित मां भगवंत पुर देवी मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंज उठा। लोगों ने मां दुर्गा के दर्शन किए, पुष्प, नारियल अर्पित कर मां को चुनरी चढ़ायी। कन्या वरूआ को भोजन कराया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया और दक्षिणा दी। घर-घर मां दुर्गा का भजन कीर्तन किया गया। महिलाओं ने व्रत रख अपने परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी। वहीं काली मंदिर, शीतला माता मंदिर, मां मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा अर्चना की और प्रसाद वितरण किया। उधर कस्बा गवां में नवदुर्गा व्रतधारियों ने दुर्गा मां का हवन करके कन्याभोज कराया उसके बाद व्रत खोला। सुबह से ही भक्तों ने अपने अपने घरों में आचार्य को बुलाकर विधि विधान से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए हवन का आयोजन किया। कन्याभोज कराकर उनका पूजन किया गया और दक्षिणा देकर विदा किया। तत्पश्चात प्रसाद ग्रहण करके व्रत खोला गया। इस मौके पर कन्याओं को अपने अपने घरों में बुलाने की होड़ मची रही।