मुरादाबाद में आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने दी जान Moradabad news
आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मुरादाबाद।जनपद मुरादाबाद के डिलारी कस्बे में एक मजदूर ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर जान दे दी| शनिवार की सुबह लोगों ने शव फंदे के सहारे पेड़ से लटका देख परिजनों को इसकी जानकारी दी। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।फांसी लगाने के बारे में गांव में जो भी सुना मौके की ओर दौड पडा। जमशेदपुर गांव में 47 साल के संजीव का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी ऊषा और तीन बच्चे हैं। संजीव मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था। पिछले कुछ दिनों से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। शुक्रवार की देर रात वह घर से चुपचाप निकल गया था।शनिवार की सुबह उसकी लाश मिली। मौके पर ग्रामीणों और परिजनों की भीड जमा हो गई। उधर सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। मौत के पीछे बताया जा रहा है कि संजीव काफी दिन से पैसों को लेकर परेशान था। मजदूरी से इतना पैसा नहीं मिल पा रहा था कि उसमें अपने परिवार का गुजारा कर सके। इसी बात को लेकर कई दिनों से परेशान था। उधर संजीव की मौत से उसकी पत्नी पर दुखों का पहाड टूट पडा है।