Move to Jagran APP

Corona Fighters : ढलती उम्र में जीती कोरोना से जंग, अब लोगों को कर रहे जागरूक

Corona Fighters रिटायर्ड एग्रीकल्चर अधिकारी कर रहे लोगों को जागरूक। संक्रमित होने पर लोगों को योग के फायदों की दी जानकारी। 75 साल की उम्र में भी वो पूरी तरह स्वस्थ हैं। संक्रमित होने के बाद उन्हें कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2020 04:22 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 04:22 PM (IST)
Corona Fighters : ढलती उम्र में जीती कोरोना से जंग, अब लोगों को कर रहे जागरूक
कोरोना से जीतकर दे रहे मुहल्ले के लोगों को हौसला।

मुरादाबाद, जेएनएन। कोरोना संक्रमण से जीतने के बाद दूसरों के लिए बुजुर्ग हौसला बन रहे हैं। जिले में अब तक 10674 संक्रमित हो चुके हैं। 698 संक्रमित सक्रिय हैं। 9815 लोग अब तक कोरोना संक्रमण को मात दे चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक 2,47,666 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं।

loksabha election banner

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं। वे दूसरे लोगों के लिए मिसाल बन रहे हैं। नमूने करने के लिए जाते हैं तो उन्हें बताते हैं कि सकारात्मक सोच के साथ नमूना कराएं।

छह माह में ये हुईं मौत

माह,       मौत

नवंबर,    03

अक्टूबर,  18

सितंबर,   39

अगस्त,    45

जुलाई,    33

जून,       14

मई,       05

अप्रैल,    05

इस उम्र के लोगों की मौत

उम्र,              संख्या

11 से 20 साल, 01

21 से 30 साल, 08

31 से 40 साल, 15

41 से 50 साल, 29

51 से 60 साल, 42

61 से 70 साल, 47

71 से 80 साल, 17

81 से 90 साल, 03

योग की दी सलाह

कुंदरकी के रहने वाले रमेश कुमार आर्य एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट से सीनियर अधिकारी के पद से सेवानिवृत हुए हैं। 75 साल की उम्र में भी वो पूरी तरह स्वस्थ हैं। संक्रमित होने के बाद उन्हें कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां भी उन्होंने लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नियमित योग करने की सलाह दी। बोले मेहनत से सारे रोग दूर होते हैं।

रामपुर रोड के रहने वाले 58 वर्षीय तौसीफ हसन कोरोना संक्रमित हुए। हर सुबह में वो पैदल चलते हैं। सूक्ष्म व्यायाम रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए करते हैं। कोविड-19 अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां भी लोगों का हौसला बढ़ाया। बेहतर खानपान की सलाह दी। बोले कि आज भी वो लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.