Move to Jagran APP

मुरादाबाद के अगवानपुर में जमीन के विवाद में महिलाओं के बीच मारपीट, एक ह‍िरासत में

ज‍िले के अगवानपुर में विवादित भूमि पर कब्जे के विवाद में शुक्रवार को दो पक्षों की महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दबंगों पर तमंचा लहराने का आरोप लगाया। मौके पर यूपी 112 पहुंच गई।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 08:18 AM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 08:18 AM (IST)
मुरादाबाद के अगवानपुर में जमीन के विवाद में महिलाओं के बीच मारपीट, एक ह‍िरासत में
आरोपित का चालान शांति भंग में हुआ।

मुरादाबाद, जेएनएन। ज‍िले के अगवानपुर में विवादित भूमि पर कब्जे के विवाद में शुक्रवार को दो पक्षों की महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को हिरासत में ले लिया। आरोपित का चालान शांति भंग में हुआ।

loksabha election banner

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बैलों वाली मिलक गांव के रहने वाले देवेंद्र सिंह व अनुज कुमार के बीच अर्से से विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले एक पक्ष ने दो बीघा जमीन में खड़ी फसल को जोत दी। पुलिस ने इस मामले से किनारा कस लिया। शुक्रवार को दूसरा पक्ष विवादित भूमि पर गन्ने की बुआई कर रहा था। इस दौरान एक पक्ष की महिलाओं ने खेत पर धावा बोल दिया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। उधर एक पक्ष ने दबंगों पर तमंचा लहराने का आरोप लगाया। कुछ ही देर में मौके पर यूपी 112 पहुंच गई। चौकी प्रभारी अगवानपुर गोपाल सिंह भी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने एक महिला को हिरासत में ले लिया। चौकी प्रभारी गोपाल सिंह ने बताया कि मारपीट के आरोप में रिंकी का चालान शांति भंग के आरोप में किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.