मुरादाबाद, जासं : खाना बनाते समय गैस लीक होने से महिला मामूली रूप से झुलस गई। महिला को उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया है। जहा से महिला को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
रविवार को नगर के वार्ड नं 3 निवासी कमल कुमार की पत्नी बबली घर मे खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक गैस लीक होने के कारण आग ने अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। महिला मामूली रूप से जल गई। महिला को नगर के सरकारी अस्पताल में लाया गया है। जहा से प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप