Move to Jagran APP

सिविल लाइंस क्षेत्र में महिला की हत्या, पहचान मिटाने को कुचल दिया चेहरा, दुष्कर्म की भी आशंका Rampur news

जनपद में महिला अपराध की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन दुष्कर्म व हत्या की घटनाएं हो रही हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 06 Feb 2020 01:30 PM (IST)Updated: Thu, 06 Feb 2020 01:30 PM (IST)
सिविल लाइंस क्षेत्र में महिला की हत्या, पहचान मिटाने को कुचल दिया चेहरा, दुष्कर्म की भी आशंका Rampur news
सिविल लाइंस क्षेत्र में महिला की हत्या, पहचान मिटाने को कुचल दिया चेहरा, दुष्कर्म की भी आशंका Rampur news

रामपुर, जेएनएन। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में महिला की हत्या कर दी गई। उसकी लाश पनवडिय़ा के पास प्रदर्शनी स्थल में पड़ी मिली। हत्या के साथ ही दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

loksabha election banner

नहीं हो सकी शिनाख्‍त

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह 10 बजे लोगों ने एक महिला की लाश पड़ी देखी तो भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन, उसकी पहचान न हो सकी। सिविल लाइंस कोतवाल बिजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो सकी है। हत्यारे ने पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे को कुचल दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही दुष्कर्म के बारे में स्थिति स्पष्ट होगी। 

नहीं कम हो रहीं वारदातें

पुलिस के लाख दावों और कोशिशों के बाद भी जनपद में अपराध चरम पर है। आए दिन हत्या, लूट व दुष्कर्म की वारदातें होती रहती हैं। जिनमें अधिकांश का खुलासा भी नहीं हो पाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.