शराब बंदी नीतिगत विषय, राजभर को अपनी भाषा संयमित रखनी चाहिए: पाण्डेय
राजभर को सार्वजनिक रूप से बयान देने से बचना चाहिए। उनको भाषा संयमित रखनी चाहिए। कहा कि नूरपुर और कैराना दोनों ही सीटे जीतेंगे, गठबंधन हमारे लिए चुनौती नहीं हैं।
मुरादाबाद (जेएनएन)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने शराबबंदी को एक नीतिगत फैसला बताते हुए कि हमारी सरकार शराबबंदी के प्रचार के खिलाफ है। हमने कभी शराब को प्रोत्साहित नहीं किया।
वे यहां नूरपुर (बिजनौर) के उपचुनाव में नामांकन के उपरांत सभा में शामिल होने के लिए लखनऊ से मुरादाबाद आए थे। सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के शराबबंदी और बीस मई की रैली को लेकर सवाल के जवाब में कहा कि राजभर को सार्वजनिक रूप से बयान देने से बचना चाहिए। उनको भाषा संयमित रखनी चाहिए। कहा कि नूरपुर और कैराना दोनों ही सीटे जीतेंगे, गठबंधन हमारे लिए चुनौती नहीं हैं। वहीं प्रदेश में दलित सांसदों द्वारा उठाये जा रहे सवालों पर कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है।
मंत्री अनुपमा जायसवाल के खिलाफ आरोप लगाने वाले घोसी से सांसद हरिनारायण राजभर के सवाल पर बोले कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सबको अपनी बात रखने का हक है। हमारा जैसा लोकतंत्र किसी अन्य पार्टी में नहीं है। जिन्ना विवाद पर चुप्पी साध ली। कहा कि वह कभी देश के लिए स्वीकार नहीं थे। देश को विभाजन के जिम्मेदार है। तस्वीर लगने और नहीं लगने पर के सवाल पर कहा कि अलीगढ़ में पूरी बात रख चुका है।
यूपी में कानून का राज
उन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून का राज होने की बात कही। बोले कि फूलपुर क्षेत्र में बीती रात भाजपा नेता पवन केसरी के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार करने की जानकारी दी। बोले की योगी सरकार ने तत्काल एक्शन लिया।
रामगोविंद चौधरी अपनी पार्टी के लिए आत्मघाती
सपा नेता और नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी के आरोप की भाजपा लाशों की राजनीति करती है। इसके जबाब में उन्होंने कहा कि रामगोविंद चौधरी नेता विपक्ष हैं। वह खुद की पार्टी के लिए आत्मघाती नेता हैं। उपचुनाव के प्रचार में विधायक संगीत सोम, संजीव बालियान और मंत्री सुरेश राणा के प्रचार नहीं करने पर बोले कि तीनों जनप्रतिनिधि लगे हैं। उनको जिम्मेदारी मिली है। सर्किट हाउस में पंचायती राज एवं लोक निर्माण राज्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र चौधरी और पश्चिमी क्षेत्र के संगठन मंत्री विजय बहादुर पाठक के साथ कार्यकर्ताओं को जीत को अनुशासन में रहने की नसीहत दी।