बेटी पैदा हुई तो पत्नी को दे दिया तीन तलाक मुकदमा Moradabad news
कानून बनाए जाने के बावजूद तीन तलाक के मामलों में कमी नहीं आ रही है। अब सम्भल में एक व्यकित ने पत्नी को इसलिए तीन तलाक दे दिया कि उसने बेटी को जन्म दिया था।
सम्भल। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता ने बेटी को जन्म दिया तो गुस्साए पति ने तीन तलाक बोल दिया। रिश्ते को खत्म कर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के गांव इकरोटिया निवासी परवीन फात्मा पुत्री खलील का निकाह 11 वर्ष पहले अमरोहा के थाना नौगावां के गांव दाउदसराय निवासी कामिल अली के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही दोनों के बीच विवाद रहने लगा। ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता का उत्पीडऩ करने लगे। नौ मई 2019 को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की। लाठी डंडों से मारपीट कर घर से निकाल दिया। परिवार में चार बच्चे थे। इसके बाद विवाहिता अपने मायके में आकर रहने लगी। 13 अक्टूबर को विवाहिता ने बेटी को जन्म दिया। विवाहिता ने अपने पति को इसकी जानकारी दी तो वह आग बबूला हो गया और पत्नी को तीन तलाक दे दिया। थाना प्रभारी रणवीर ङ्क्षसह ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर के आधार पर पति कामिल अली, नाजिर, आबिद, सरबरी व रुखसाना के के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।