Move to Jagran APP

मुरादाबाद में महिला ने प्रेमी और भाई के साथ मिलकर पति पर किया चाकू से हमला, अवैध संबंध का पति ने किया था विरोध

Wife Attack on Husband in Moradabad अवैध संबंधों का विरोध करने एक पति को भारी पड़ गया। विरोध करने पर पत्नी ने प्रेमी व भाई के साथ मिलकर पति पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल पति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Fri, 10 Sep 2021 09:56 AM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 09:56 AM (IST)
मुरादाबाद में महिला ने प्रेमी और भाई के साथ मिलकर पति पर किया चाकू से हमला, अवैध संबंध का पति ने किया था विरोध
सिविल लाइंस थाना पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा।

मुरादाबाद, जेएनएन। Wife Attack on Husband in Moradabad : अवैध संबंधों का विरोध करने एक पति को भारी पड़ गया। विरोध करने पर पत्नी ने प्रेमी व भाई के साथ मिलकर पति पर चाकू से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल पति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पति की तहरीर पर तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की।

loksabha election banner

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हिमगिरी कालोनी निवासी टैंपो चालक की शादी सम्भल के नखासा थाना क्षेत्र की से युवती हुई थी। पीड़ित पति ने बताया कि शादी के कुछ दिन तक पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी। कई बार पत्नी को समझाया भी। लेकिन, उसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं हो रहा था। बुधवार देर रात टैंपो चलाकर जब वह घर लौटा, तो उसने पत्नी को रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घर में बंधक बना लिया।

मोबाइल फोन भी छीन लिया। इसके बाद उसने अपने दोनों भाइयों के साथ मिलकर चाकुओं से हमला करके हत्या करने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए तो हमलावर मौके से भाग गए। घायलावस्था में पुलिस ने पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने पत्नी व उसके दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की।

आत्महत्या के लिए उकसाने में दो गिरफ्तार : कटघर थाना पुलिस ने आत्महत्या के उकसाने के आरोप में .नाजिम हुसैन निवासी जामा मस्जिद के पास थाना मुगलपुरा व अरीबा निवासी इस्लामनगर करुला गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की। उपनिरीक्षक रोहित कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले अरीबा के पति जाकिर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतक के भाई दानिश ने आत्महत्या का उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की।

मूर्ति चोरी करने के दो आरोपित गिरफ्तार : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मधुबनी निवासी कृष्ण गोपाल अरोरा ने मझोला थाने में तहरीर देकर मंदिर से घंटा और पीतल की मूर्ति चोरी होने की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। गुरूवार को मझोला थाने के उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार चोरी के आरोपित कृष्ण सिंह निवासी सोनकपुर काशीराम नगर व बंटी निवासी सोनकपुर काशीराम नगर पीतल की मूर्ति और घंटे के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों से माल बरामद होने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

नाबालिग को भगाने वाला गिरफ्तार : मझोला थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाकर जाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। मझोला थाने के उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि आरोपित अनिकेत निवासी चंद्र नगर थाना सिविल लाइन को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.