शादी की खुशियां छा गई मातम में आखिर क्यों..
मुरादाबाद: अमरोहा जिले के हसनपुर में रहरा रोड पर रविवार की दोपहर दो बाइक की आमने सामन
मुरादाबाद: अमरोहा जिले के हसनपुर में रहरा रोड पर रविवार की दोपहर दो बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। इससे मातम छा गया क्योंकि आज ही बारात आनी है। बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
युवक शमीम के गाव गंगवार से निसार के बेटे की आज बारात जानी है। इसके लिए शमीम, कासिम को साथ लेकर बाइक से हसनपुर कुछ सामान खरीदने जा रहा था। रहरा रोड पर उसकी बाइक साबिर की मोटर साइकिल से टकरा गई। साबिर अपनी भाजी की शादी के लिए खरीदारी करने हसनपुर जा रहा था। हादसे में शमीम और साबिर की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा कासिम गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।
दोनो गावों में छाया मातम
हसनपुर के गंगवार से निसार के बेटे की आज बारात जानी है। उधर भैंसरोली में साबिर की भाजी की बारात आने वाली है। दोनों गावों में इन शादियों को लेकर खुशी का माहौल था। मेहमान आ जा रहे थे। दावतों का दौर चल रहा था। दोनों गावों में शमीम व साबिर की हादसे में मौत होने की खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया। शादी की खुशिया फिकी पड़ गई।
सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन घायल
-केमरी नगर में सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना केमरी में तैनात कांस्टेबिल हेमराज, भारत ¨सह दोनों कांस्टेबिल गांव भैंसोड़ी शरीफ में ड्यूटी करके मिलक की ओर जा रहे थे। इस दौरान मिलक के पास मार्ग पर अचानक गीदड़ को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर मार्ग पर गिर गई, जिसके चलते दोनों कांस्टेबिल घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दूसरी ओर गांव स्वार खुर्द में कुसुम देवी पत्?नी वीर ¨सह को बाइक चालक ने लापरवाही से टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।