विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विहिप ने पूर्णिया में हुए हमले की न‍िंंदा की, कहा-आरोप‍ितों पर जल्‍द होनी चाह‍िए कार्रवाई

By Narendra KumarEdited By:
Published: Sun, 23 May 2021 06:55 AM (GMT+05:30)

ब‍िहार के पूर्णिया में हिंसक हमले पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने चिंता जताई। पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय की ...और पढ़ें

हथियारों से हमला कर लगभग दो दर्जन घरों को आग के हवाले किया।
हथियारों से हमला कर लगभग दो दर्जन घरों को आग के हवाले किया।

मुरादाबाद, जेएनएन। ब‍िहार के पूर्णिया में हिंसक हमले पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने चिंता जताई। पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय की मांग की है। विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे, प्रांतीय महामंत्री ने इस घटना की निंदा की है।

उन्होंने कहा है कि सैकड़ों लोगों ने हथियारों से हमला कर लगभग दो दर्जन घरों को आग के हवाले किया। आरोप है कि इन हमलावरों में बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठिए भी शामिल थे। प्रांतीय महामंत्री डा. राजकमल गुप्ता ने कहा कि घटना के तीन दिन बीतने पर भी अपराधी नहीं पकड़े गए। विहिप ने मांग की कि हमलावरों पर केस दर्ज कर गिरफ़्तारी हो तथा पीड़ित परिवारों की सुरक्षा, आर्थिक सहायता व पुनर्वास हेतु स्थानीय प्रशासन द्वारा सार्थक कदम उठाए जाएं।