Move to Jagran APP

Weather : अमरोहा में तेज हवा के साथ बारिश, बिछ गई धान की फसल

Weather अमरोहा में तेज हवा के साथ बारिश होने से धान की फसल बिछ गई। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई। हालांकि गर्मी से लोगों को राहत जरूर मिल गई।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 13 Sep 2020 05:35 PM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2020 05:35 PM (IST)
Weather : अमरोहा में तेज हवा के साथ बारिश, बिछ गई धान की फसल
Weather : अमरोहा में तेज हवा के साथ बारिश, बिछ गई धान की फसल

अमरोहा, जेएनएन। रविवार की सुबह तेज हवा संग हुई बरसात ने किसानों के चेहरे की रंगत उड़ा दी। खेतों में खड़ी उनकी धान की फसल बरसात के पानी व हवा के झोंकों से बिछ गई। गन्ने की फसल भी गिर गई। दलहनी फसलों के लिए यह बारिश नुकसानदेय साबित हुई। बहरहाल, बरसात के बाद मौसम खुशगवार हो गया। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।

loksabha election banner

पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी सूरज तो कभी बादलों की ओट में सूर्य देवता छिपते नजर आते हैं। शनिवार आधी रात के बाद फिर मौसम ने करवट बदली। आसमान में उमड़-घुमड़कर बादल छा गए और सुबह तक बिजली की चमक के साथ बादलों की गड़गड़ाहट होती रही। करीब आठ बजे जोरदार हवा चली और तेज बरसात चालू हो गई। तेज हवा के झोंकाे संग हुई बरसात से धान की फसल खेतों में बिछ गई। किसानों की मानें तो बरसात से काफी नुकसान फसल में हो गया है क्योंकि, इस समय धान की फसल पक कर तैयार है। जिसे किसान खेतों से घर में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा गन्ने की फसल भी बरसात से ढहा गई है। उड़द व अन्य दहलनी फसलों का फूल बरसात से झड़ गया है। यह बरसात फसलों के लिहाज से ठीक नहीं है।

इस समय की तेज हवा व बारिश धान की फसल काे नुकसान पहुंचाएगी। हवा व बारिश से फसल खेत में ही बिछ जाएगी। इससे गन्ने की फसल ढह जाएगी। जिससे उत्पादन में कमी आएगी। उर्दू व अन्य दलहनी फसलों में भी नुकसान होगा।

राजीव कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.