WEATHER : मौसम ने बदली करवट, बारिश ने बढ़ाई ठंड Moradabad News
मुरादाबाद मंडल में कई जिलों में बारिश हुई। इससे ठंड बढ़ गई। सड़कों पर लोग गर्म कपड़ों में नजर आए।
मुरादाबाद, जेएनएन। पिछले कई दिनों से एक समान चल रहे मौसम में गुुरुवार की सुबह अचानक बदलाव आ गया। आसमान में बादलों ने घेराबंदी की तो कुछ ही दूर में बारिश की बूंदें भी पडऩे लगीं। मुरादाबाद समेत कई जिलों में तो बारिश के साथ ओले भी पड़े।
सम्भल में सुबह से ही मौसम खराब
सम्भल जिले में सुबह से ही मौसम खराब था, तेज बारिश शुरू हुई तो लोग घरों में दुबक गए। कई जगहों पर पर तो लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं ठंड बढऩे से लोग गर्म कपड़ों में नजर आए।
मुरादाबाद में भी बारिश, चलीं सर्द हवाएं
मुरादाबाद में भी सुबह से ही मौसम बदला नजर आया। सुबह से ही बादलों के घिर आने से दिन में ही शाम जैसा नजारा हो गया। सुबह 11 बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के बाद ठंड बढऩे से सड़कों पर वहीं लोग नजर आए जिन्हें जरूरी काम था।
रामपुर में भी बरसे बदरा
रामपुर में भी सुबह हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को परेशानी हुई। सड़कों पर लोग छाता लेकर और रेन कोटर में नजर आए। कई जगहों पर जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा।
फसलों को नुकसान
मुरादाबाद के देहात इलाकों में भी बारिश हुई। इससे दलहनी फसलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचा था। ठाकुरद्वारा के किसान मुहम्मद असलम का कहना है बारिश से हाल ही में बोए गए गेहूं को अंकुरित होने में समस्या आएगी। वहीं किसान महावीर सिंह का कहना है कि धान की कटाई होने की वजह से ज्यादातर खेत खाली है। इसकी वजह से धान की फसल को नुकसान नहीं पहुंचा।