Move to Jagran APP

रामपुर में गोली से घायल ग्राम प्रधान की मौत, जानिए क्या है पूरा मामला

रामपुर के मिलक में रंजिश की वजह से ग्राम प्रधान को गोली मार दी गई थी। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2020 10:15 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2020 10:15 AM (IST)
रामपुर में गोली से घायल ग्राम प्रधान की मौत, जानिए क्या है पूरा मामला
रामपुर में गोली से घायल ग्राम प्रधान की मौत, जानिए क्या है पूरा मामला

रामपुर। ग्राम प्रधान का बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। 19 तारीख को ऐमी गांव के ग्राम प्रधान सतीश नायक, गांव स्थित सरकारी स्कूल की बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य करा रहे थे। स्कूल में स्थित पेड़ के नीचे चारपाई पर बैठे हुए थे। समीप के गांव रठौड़ा निवासी विजय पंडित बाइक से स्कूल पहुंचा। एक घंटे तक उनसे बातचीत करता रहा। दोपहर दो बजे विजय पंडित ने ग्राम प्रधान के सर से सटाकर उन्हें गोली मार दी और दीवार कूदकर मौके से फरार हो गया था। घायल ग्राम प्रधान को बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में 10 दिन तक चले इलाज के बाद सोमवार की रात किसी समय ग्राम प्रधान की मौत हो गई। ग्राम प्रधान के शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया है। ग्राम प्रधान को गोली मारने के मुख्य आरोपी विजय पंडित को पुलिस ने 21 तारीख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वही गोलीकांड की साजिश रचने वाला मास्टरमाइंड रठोडा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान का पुत्र भागीरथ गंगवार को पुलिस ने 24 तारीख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गोली कांड के दोनों आरोपी जेल की सलाखों के पीछे हैं। 

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.