चचिया ससुर के लिए उजाड़ दिया मांग का सिंदूर, पकड़ी गई तो हुआ पर्दाफाश
धनारी थाना क्षेत्र में हुई मजदूर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी ही थी जिसके अपने चचिया ससुर से अवैध संबंध थे।
मुरादाबाद, जेएनएन: धनारी थाना क्षेत्र में हुई मजदूर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी ही थी जिसके अपने चचिया ससुर से अवैध संबंध थे। जानकारी होने पर जब मजदूर ने विरोध करना शुरू किया तो दोनों ने अपने एक अन्य रिश्तेदार के साथ मिलकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने पत्नी और चाचा को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त खुरपी को भी बरामद कर लिया है।
यह है सोमवीर यादव के कत्ल की कहानी
हत्या की यह वारदात तीन दिन पहले सम्भल जिले के धनारी थाना क्षेत्र के ग्राम दिनौरा में हुई थी। ग्राम निवासी सोमवीर यादव मेहनत-मजदूरी करता था। घर में वह अपने पत्नी व बच्चों के संग रहता था। पड़ोस में ही बने परिवार मेंं अन्य परिजन भी रहते थे। रविवार की रात सोमवीर के बच्चे पड़ोस में रहने वाले दादा-दादी के घर सोने चले गए। घर में सोमवीर व उसकी पत्नी घर में सो रहे थे। बताते हैं कि देर रात नकाबपोश हमलावर उसके घर में घुस आए और उन्होंने गला रेत दिया। पत्नी गायत्री के अनुसार पति की चीख सुनकर जब उसकी आंख खुली तो उसने कुछ लोगों को भागते देखा।
गांव के ही लोगों को फंसाने को दर्ज कराई थी रिपोर्ट
गायत्री ने इसकी सूचना पड़ोस में रहने वाले अन्य परिजनों को दी। परिजनों के आने से पहले ही सोमवीर ने दम तोड़ दिया था। इस मामले में गांव के ही विजेंद्र ङ्क्षसह व मोहन ङ्क्षसह के खिलाफ धनारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मृतक के पिता का कहना था कि आबादी की जमीन को लेकर इन लोगों से मुकदमा चल रहा था। जिस कारण रंजिश मान रहे थे। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद थानाध्यक्ष रङ्क्षवद्र प्रताप ङ्क्षसह ने जांच की तो मामला कुछ और ही निकला।
मजदूरी की पत्नी और चाचा के बीच थे अवैध संबंध
आखिरकार बुधवार को पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश कर दिया। एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि मृतक की पत्नी गायत्री व चचिया ससुर राजन के बीच अवैध संबंध थे। सोमवीर को जब इसकी जानकारी हुई तो वह विरोध करने लगा जिस पर पत्नी गायत्री व चाचा राजन ने उसकी हत्या की साजिश की।
पुलिस ने पत्नी समेत दो को किया गिरफ्तार, एक फरार
एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि अपने एक रिश्तेदार राजीव के साथ मिलकर तीनों ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में गायत्री व राजन को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खुरपी भी बरामद कर ली है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप