Move to Jagran APP

एक हजार एकड़ में बनेगा इंडस्ट्रीयल पार्क: बल्देव सिंह औलख

सिचाई राज्यमंत्री बल्देव ंिसह औलख ने कहा कि बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित होगी। मुरादाबाद (रामपुर)। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं सिचाई राज्यमंत्री बल्देव ंिसह औलख ने कहा

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 09:33 AM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 09:33 AM (IST)
एक हजार एकड़ में बनेगा इंडस्ट्रीयल पार्क: बल्देव सिंह औलख
एक हजार एकड़ में बनेगा इंडस्ट्रीयल पार्क: बल्देव सिंह औलख

मुरादाबाद (रामपुर)। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं सिचाई राज्यमंत्री बल्देव ंिसह औलख ने कहा कि बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित होगी। औद्योगिक नगरी के रूप में किया जाएगा विकसित रुद्रपुर बार्डर स्थित होटल में को आयोजित बैठक में आयोजित एक कार्यक्त्रम में उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र को औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा। एक हजार एकड़ जमीन पर इंडस्ट्रियल पार्क बनाया जाएगा। उद्योगों के अलावा रहने के लिए भी जगह निर्धारित होगी। कहा कि विधानसभा उत्तराखंड के करीब है, वह दिल्ली से भी दूर नहीं है। इस इंडस्ट्रीयल पार्क में जो भी उद्योगपति अपने उद्योग-धंधे स्थापित करेंगे, वो चाहे विधानसभा के हों या उत्तराखंड के हों या फिर बाहर के हों। उन्हें राज्य सरकार द्वारा सभी सुविधाएं दी जाएंगी। सरकार ने इसकी योजना तैयार कर ली है। इसके लिए कवायद भी की जा रही है। इसमें कोई कर कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। इसके अलावा भविष्य में अन्य योजनाओं पर भी विचार किया जाएगा। जिससे लोगों को राहत मिल सके। भाजपा सरकार सभी वगरें के लिए काम कर रही है। यही वजह से आम जनता में भाजपा की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा फिर से सरकार बनाएगी।

loksabha election banner

औद्योगिक क्षेत्र को 24 घटे मिलेगी बिजली कहा कि औद्योगिक क्षेत्र को 24 घटे बिजली दी जाएंगी। उद्योग लगाने के लिए सड़कें एवं अन्य पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर नोएडा की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इससे काफी राहत मिलेगी। इससे उद्यमियों को काफी फायदा मिलेगा। प्रमुख सचिव (औद्योगिक विकास) एवं यूपीएसआइडीसी के सीईओ राजेश कुमार ड्क्षसह ने टीम के साथ सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा करके आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उपजिलाधिकारी दुर्गा शकर गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलवंत ड्क्षसह औलख आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.