Move to Jagran APP

UP Roadways Bus Service : एसी बसों के यात्रियों के लिए मुरादाबाद मंडल में बनेंगे दो फूड प्लाजा

UP Roadways Bus Service रोडवेज प्रशासन बसों में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए वर्तमान में बीच रास्ते में ढाबे की व्यवस्था करता है। यहां सभी रोडवेज बसें रुकती हैं और यात्रियों को खाना आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 06 Nov 2021 12:34 PM (IST)Updated: Sat, 06 Nov 2021 12:34 PM (IST)
UP Roadways Bus Service : एसी बसों के यात्रियों के लिए मुरादाबाद मंडल में बनेंगे दो फूड प्लाजा
हाइवे पर गजरौला व रामपुर के पास बनाया जाना प्रस्तावित।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। UP Roadways Bus Service : मुरादाबाद रोडवेज प्रबंधन एसी बस से सफर करने वाले यात्रियों को खाना उपलब्ध कराने के लिए फूड प्लाजा की व्यवस्था करने जा रहा है। फूड प्लाजा एसी युक्त होगा। दिल्ली लखनऊ हाइवे पर गजरौला व रामपुर में फूड प्लाजा की शीघ्र व्यवस्था होने जा रही है।

loksabha election banner

रोडवेज प्रशासन बसों में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए वर्तमान में बीच रास्ते में ढाबे की व्यवस्था करता है। यहां सभी रोडवेज बसें रुकती हैं और यात्रियों को खाना आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। यहां यात्रियों को सुविधा तो मिलती है, लेकिन यह उच्‍च स्तरीय नहीं होती है। कुछ यात्री खर्च की चिंता छोड़ बेहतर सुविधा चाहते हैं। रोडवेज प्रबंधन इन दिनों यात्रियों की सुविधा का विस्तार करना शुरू कर दिया है। इसके तहत सभी प्रमुख बस अड्डे पर खाना-पान के अलावा अन्य सुविधा पर ध्यान द‍िया जा रहा है। रोडवेज प्रबंधन एसी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को फूड प्लाजा में खाना उपलब्ध कराने का इंतजाम कर रहा है। रोडवेज वैसे सभी मार्ग पर जहां 24 घंटे में दो सौ एसी बसें चलती हैं, वहां फूड प्लाजा की व्यवस्था करेगा। यहां रोडवेज द्वारा निर्धारित दर पर भोजन व अन्य सामान उपलब्ध होंगे। फूड प्लाजा एसी युक्त होंगे और यात्रियों को बेहतर सुविधा म‍िल सकेगी। यहां बीमार यात्रियों के लिए सादा खाना भी उपलब्ध होगा। मुरादाबाद रोडवेज प्रबंधन दिल्ली लखनऊ हाईवे पर दो फूड प्लाजा खोलने जा रहा है। इसके गजरौला के पास और रामपुर के पास फूड प्लाजा खोले जाएंगे। फूड प्लाजा का संचालन पूरी तरह से रोडवेज प्रबंधन की शर्त पर प्राइवेट कंपनी या एजेंसी द्वारा संचालित किया जाएगा। रोडवेज द्वारा निर्धारित फूड प्लाजा पर सभी एसी बसों को रोकना अनिवार्य होगा। इसका सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक और उड़न दस्ता दल समय-समय पर निरीक्षण करेंगे। टीम यात्रियों को निर्धारित दर पर खाना व सुविधा उपलब्ध हो रही या नहीं, इसके बारे में जानकारी करेगी। मानक के अनुसार फूड प्लाजा संचालित नहीं होने पर जुर्माना वसूली करने का प्रावधान भी होगा। क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि एसी बसों के लिए गजरौला व रामपुर के पास दो फूड प्लाजा खोले जाएंगे। इसके लिए शीघ्र निविदा आमंत्रित की जानी है। जनवरी तक फूड प्लाजा का संचालन शुरू हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.