Move to Jagran APP

भाजपा की कार्यशाला नहीं आई रास, आधे नहीं आए नजर

मुरादाबाद : भारतीय जनता पार्टी महानगर की विधानसभा कार्यशाला में पचास फीसद बूथ अध्यक्ष एवं मतदाता

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jun 2018 04:26 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 04:26 PM (IST)
भाजपा की कार्यशाला नहीं आई रास, आधे नहीं आए नजर
भाजपा की कार्यशाला नहीं आई रास, आधे नहीं आए नजर

मुरादाबाद : भारतीय जनता पार्टी महानगर की विधानसभा कार्यशाला में पचास फीसद बूथ अध्यक्ष एवं मतदाता प्रमुख की हिस्सेदारी रही। इसको देखकर प्रदेश मंत्री ने चेताया और सभी से समन्वय करके सक्रिय करने का सुझाव दिया।

loksabha election banner

आयोजित की गई कार्यशाला

पंचायत भवन में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह ने जोश भरते हुए कहा कि तीन मार्च को त्रिपुरा के चुनाव नतीजे हमारे पक्ष में थे। वहां 25 सालों बाद सत्ता आई। बूथ को मजबूत कर संगठन को खड़ा किया। यही हमें करना है। हमें 2019 का चुनाव जीतना है। हमें मतदाता सूची चिह्नित करनी हैं और वोटर कार्ड बनवाने हैं। सभी फर्जी वोटों को कटवाना होगा। इसके लिए बैठक करें और घर-घर जाकर पन्ना प्रमुख को पन्ने का सत्यापन करना है। 29 जून को सासद और विधायकों की अधिकारियों के साथ बैठक होगी। उसमें मतदान केंद्रों को सही करवाना है। मतदान केंद्रों की सूची का अंतिम प्रकाशन चार जुलाई को होगा। 30 जून तक सभी वोटर को पंजीयन करवाए।

बूथों को मजबूत करने पर जोर

लोकसभा प्रभारी गोपाल अनजान ने कहा कि बूथ अध्यक्ष, मतदाता प्रमुखों को अपने बूथों को मजबूत करना है। यही हमारी जीत का आधार सुनिश्चित करेगा। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता एवं संचालन नगर महामंत्री गिरीश वर्मा ने किया। एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, महामंत्री राहुल शर्मा, नाथू राम कश्यप, वीर पाल सिंह, मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा, केपी सैनी, शम्मी भटनागर, नवदीप टंडन, राजीव गुप्ता, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष संजीव चौधरी समेत मतदाता प्रमुख, बूथ प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, एवं महानगर व मण्डल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.