बदला मौसम का मिजाज, बारिश से लौटी ठंड
मुरादाबाद : रविवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। दोपहर बाद धूप निकली लेकिन श्
मुरादाबाद : रविवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। दोपहर बाद धूप निकली लेकिन शाम को फिर बादल छा गए। रात दो बजे शहर में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। सोमवार की सुबह भी कई जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश हुई। इसी के साथ ठंड भी बढ़ गई।
मुरादाबाद शहर में सोमवार की सुबह आठ बजे के आसपास भी हल्की बूंदा-बांदी हो रही थी। रुक-रुककर सुबह 10 बजे तक यह सिलसिला चल रहा था। लोग छाता लेकर जाते हुए दिखाई दिए। इसी तरह से रामपुर जिले में भी सुबह 7:30 बजे के आसपास हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके अलावा अमरोहा जिले में भी सुबह आसमान में बादल छाए रहे और नौ बजे के आसपास तेज बूंदाबांदी होने लगी। वहीं मौसम में बदलाव की वजह से ठंड भी बढ़ गई है। लोग खुद को पूरी तरह से गर्म कपड़ों में ढककर ही बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी बादल छाए रह सकते हैं। वहीं किसानों का कहना है कि अगर इस समय कोहरा पड़ा या बारिश हुई तो फसलों को नुकसान हो सकता है।