Move to Jagran APP

अब छह घंटे में कीजिए मुरादाबाद से पानीपत का सफर

मुरादाबाद : मंडल से हरियाणा के लिए दो बसें चलाने की अनुमति मिलने जा रही है। मुरादाबाद व अमरोहा स

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Apr 2018 09:48 AM (IST)Updated: Sun, 15 Apr 2018 09:48 AM (IST)
अब छह घंटे में कीजिए मुरादाबाद से पानीपत का सफर
अब छह घंटे में कीजिए मुरादाबाद से पानीपत का सफर

मुरादाबाद : मंडल से हरियाणा के लिए दो बसें चलाने की अनुमति मिलने जा रही है। मुरादाबाद व अमरोहा से पानीपत के लिए बसें चलाई जाएंगी। मुरादाबाद से छह घंटे में बस पानीपत पहुंच जाएगी। अगले चरण में हरियाणा के लिए बसें चलाने की अनुमति मिलेगी।

loksabha election banner

हो चुका है समझौता

उत्तर प्रदेश व हरियाण सरकार के बीच पिछले दिनों समझौता हुआ है। जिसमें उत्तर प्रदेश से हरियाण के विभिन्न शहरों के लिए बसें चलाई जाएंगी। हरियाणा से भी बसें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए चलाई जाएंगी। फिलहाल उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, आगरा व अलीगढ़ मंडल के जिले से रोडवेज की बसें हरियाणा के लिए चलाने की सहमति मिली है। प्रथम चरण में प्रत्येक मंडल को दो से चार बसें चलाने का परमिट दिया जाएगा। मुरादाबाद व अमरोहा से पानीपत के लिए जाने वाली दोनों बसें बिजनौर, श्यामली होकर चलेंगी। दोनों बसों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों को जोड़ने का प्रयास किया गया गया है। दोनों बसें कब चलेंगी इसका समय मुख्यालय स्तर से निर्धारित किया जाना है। हरियाणा के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ने पर दूसरे चरण में बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले से हरियाणा के विभिन्न शहरों के लिए बसें चलाने की योजना है।

जल्द चलाई जाएंगी बसें

क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल जैन ने बताया कि प्रथम चरण में मुरादाबाद व अमरोहा से पानीपत (हरियाणा) के लिए शीघ्र बसें चलाई जाएंगी। समय सारणी तय होने के बाद बसों का किराया निर्धारित किया जाएगा। दोनों बसें नान एसी होंगी, जिससे आम यात्री सीधी बस सेवा से पानीपत पहुंच सके। मुरादाबाद से छह घंटे में बस पानीपत पहुंच जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.